उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP भुल्लर का एक्शन—2 इंस्पेक्टर और 20 दरोगाओं के तबादले

हरिद्वार से बड़ी खबर है, जहां जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात जारी आदेश में 2 इंस्पेक्टर और 20 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। लगातार हो रहे इन ट्रांसफरों को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

तबादलों के तहत इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी को श्यामपुर कोतवाली से हटाकर रानीपुर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा को श्यामपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर कोतवाली से हटाकर पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन अब दोबारा फेरबदल कर दिया गया है।

यहां देखें लिस्ट 

वहीं सब-इंस्पेक्टर स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अजय शाह को पुलिस कार्यालय से ट्रांसफर कर सिडकुल का एसओ बनाया गया है। नवीन सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से गैस प्लांट चौकी भेजा गया है। गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत को कोतवाली सिडकुल में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से हटाकर बहादराबाद कस्बा बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अमित नौटियाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। विक्रम बिष्ट को पथरी से सप्तऋषि चौकी प्रभारी बनाया गया है और बलवीर डोभाल को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

संतोष सेमवाल को चंडी घाट चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि नवीन चौहान को वहां से हटाकर पथरी थाने भेजा गया है। ब्रह्मदत्त बिजलवाण को खड़खड़ी से पुलिस लाइन भेजा गया है। आशीष नेगी को मायापुर से मंडावर चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनय मोहन को मंडावर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से मंगलौर कस्बा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार को बुग्गावाला से हटाकर अमानतगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। नवीन नेगी को गोवर्धनपुर से खड़खड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि सूरत शर्मा को लक्सर से गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं बालम सिंह को रुड़की से तेजपुर, भगवानपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ कहा है कि ये सभी तबादले कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। हाल ही में थाना और कोतवाली प्रभारियों के भी बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए गए थे, और अब एक बार फिर यह कार्रवाई की गई है।

फिलहाल, हरिद्वार में इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। जुड़े रहिए उत्तर भारत लाइव के साथ। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *