Home ब्लॉग बिना नक्शे-कैलेंडर के भागता वक्त

बिना नक्शे-कैलेंडर के भागता वक्त

शमीम शर्मा

आज मेरे ज़हन में उस नौजवान की छवि उभर रही है जो सडक़ किनारे नक्शे और कैलेंडरों के बंडल लिये बैठा रहा करता। आते-जाते लोग उससे अपना मनपसंद कैलेंडर खरीदते। इन कैलेंडरों में गांधी-नेहरू से लेकर विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस, चन्द्रशेखर, भगतसिंह, लक्ष्मीबाई और फिल्मी हस्तियां माधुरी दीक्षित, सलमान खान तक के चित्र मिलते थे। कुछ कैलेंडरों में सुंदर सीनरी हुआ करतीं तो कुछ में फूल और पहाड़ हुआ करते। कुछ कैलेंडरों में लक्ष्मी-गणेश के चित्र होते तो कइयों में प्यारे-प्यारे बच्चों की तस्वीरें हुआ करतीं। पर अब वह कैलेंडर बेचने वाला दिखाई नहीं देता। पता नहीं वह किस धन्धे में जुट गया पर दीवारें उन कैलेंडरों को याद खूब करती होंगी।

नये साल पर देसी तिथियों वाले कैलेंडर की हमेशा मांग रहा करती। पर ज्यादातर अंग्रेजी कैलेंडर ही बिका करते। हर साल कई लोग तो 31 दिसंबर को यह बताने में जुट जाते हैं कि यह अपना नववर्ष नहीं है। साल भर जिस कैलेंडर का उपयोग करते हैं, उसी का बहिष्कार करने की अपीलें करते हैं। जो लोग वर्ष भर ग्रेगोरियन कैलेंडर को देखकर जन्मदिन और एनिवर्सरी मनाते हैं, उसी का तिरस्कार करते हैं। सत्य तो यह है कि आज की युवा पीढ़ी को पता तक नहीं है कि कौन-सा विक्रमी संवत चल रहा है।

कैलेंडरों की तो ऐसी की तैसी हुई सो हुई पर विज्ञान के विकास के साथ-साथ समय नक्शों को भी खा गया। जीपीएस आने के बाद नक्शे देखने का मौका ही नहीं मिला। बचपन के खेलों में यह भी शामिल था कि नक्शे में बड़े-बड़े शहरों को ढूंढ़ा करते। पर अब नक्शे पुराने ज़माने की चीज़ हो गये हैं। न स्कूल की दीवारों पर टंगे मिलते हैं और न ही घरों में।
चारों ओर गूगल मैप की तूती बोल रही है। इतनी तरक्की होने के बावजूद गूगल मैप अभी भी बताने में असमर्थ है कि प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। पति-पत्नी की लम्बी लड़ाई के बाद एक बात अवश्य कही जाती है कि भाड़ में जाओ। यह भाड़ कहां है किसी नक्शे में नहीं मिला। एक सत्य यह भी है कि जितने अपडेट भारत के नक्शे में हुए हैं, शायद किसी और देश के नक्शे में नहीं हुए होंगे।

एक देशप्रेमी की चेतावनी है कि गूगल मैप इस्तेमाल न करें, स्वदेशी बनें और नुक्कड़ पर स्थित पानवाले या चायवाले से ही रास्ता पूछें।

RELATED ARTICLES

सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

 -डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा माने या ना माने पर इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में मध्यम वर्ग की...

वन्‍यजीवों द्वारा मानवजीवन को खतरा, आखिर क्‍या है कुदरत का खेल

मानवी राजपूत मानव और वन्य जीव संघर्ष एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। हालांकि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग की भारी-भरकम मशीनरी...

देश में चुनावी नवाचार एवं मतदान प्रतिशत

 -डॉ. सुभाष गंगवाल देश में लोकसभा 2024 के लिए 543 सीटों में से प्रथम चरण में लगभग 102 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

Recent Comments