Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व सीएम हरीश रावत को दो टूक,...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व सीएम हरीश रावत को दो टूक, कहा गैरसैंण की चिंता करना छोड़ दें,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरीश रावत को गैरसैंण को लेकर इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण हमारी संभावनाओं और भावनाओं का केंद्र है। 25 वें स्थापना दिवस तक उत्तराखंड आदर्श राज्य के रूप में विकसित हो जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सीएम आवास में सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है। उसके विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में ठोस प्रयास भी किए जा रहे हैं। धरातल पर काम किया जा रहा है। विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। उस पर तेजी के साथ आगे बढ़ा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को गैरसैंण की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। गैरसैंण को नई संभावनाओं के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ऑल वेदर रोड विकसित की जा रही है। तेजी से काम चल रहा है। भारत माला प्रोजेक्ट में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। राज्य की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहले 250 लोग आते थे। अब 1600 लोग आ पाएंगे। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, टनकपुर बागेश्वर रेलवे लाइन, रुड़की देवबंद लाइन, डोईवाला ऋषिकेश रेलवे लाइन पर भी प्रयास तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दून टिहरी टनल की डीपीआर पर काम हो रहा है।

उत्तराखंड गौरव सम्मान मिलेगा
सीएम ने कहा कि इस बार राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा। जिन लोगों ने राज्य के विकास और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्हें ये पुरस्कार दिया जाएगा। पहली बार ये प्रयास किया गया है। ग्राम स्तर तक इस बार लोगों को राज्य स्थापना दिवस से जोड़ा जाएगा।

आपदा में किया बेहतर काम
सीएम ने कहा कि आपदा में बेहतर काम किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किए गए। पुनर्वास से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का फोकस राज्य का आपदा सिस्टम मजबूत बनाने पर है।

चार महीने में लिए 400 फैसले
सीएम ने कहा कि राज्य के विकास को लेकर सरकार ने चार महीने के कार्यकाल में 400 फैसले लिए हैं। विकास की दिशा में ठोस प्रयास किए गए। भावी विकास की योजनाएं तैयार की गई हैं।

हरीश बोले सत्ता में आने पर ढाई साल में गैरसैंण शिफ्ट कर देंगे राजधानी
इससे पहले, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस ढाई साल में राजधानी को गैरसैंण शिफ्ट कर देगी। कांग्रेस ने आगामी 29 और 30 नवंबर को गैरसैंण में किए जा रहे विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को उत्तराखंड के साथ छलावा बताया। सत्र के पहले दिन 29 नवंबर को कांग्रेस गैरसैण में रैली निकालेगी।

गोदियाल बोले गैरसैंण के नाम पर लगातार मजाक कर रही है भाजपा
सेामवार को राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेस में रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गैरसैंण पर भाजपा की नीति-रीति को कठघरे में किया। कहा कि गैरसैंण के नाम पर भाजपा प्रदेश के साथ लगातार मजाक कर रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी होने के बावजूद वहां शीतकाल में सत्र करना तो यही साबित करता है। रावत ने कहा कि गैरसैंण पर कांग्रेस का स्टैंड बिलकुल साफ है। सत्ता में आने पर ढाई साल बाद राजधानी देहरादून से पूरी तरह से गैरसैंण शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस ढाई साल की अवधि में गैरसैंण में बुनियादी संसाधनों का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ विकसित किया जाएगा। रावत ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि मार्च 2020 में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद सीएम, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, अपर सचिव ने कितने दिन गैरसैँण में रह कर काम किया?

RELATED ARTICLES

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

Recent Comments