Home खेल उत्‍तराखंड के पांच धुरंधर खेल की दुनिया में कमा रहे नाम, चार...

उत्‍तराखंड के पांच धुरंधर खेल की दुनिया में कमा रहे नाम, चार आइपीएल 2022 में तो एक इंग्लैंड में मचा रहा है धमाल

देहरादून। उत्‍तराखंड के पांच युवा क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। इनमें से चार क्रिकेटर आइपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से दबदबा बना रहे हैं। इनमें लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अनुज रावत और मनीष पांडे का नाम शामिल है। आइए जानते हैं इनके बारे में

लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा
उत्तराखंड के लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। उत्तराखंड के युवा आलराउंडर मयंक मिश्रा काउंटी टीम के लिए गेंद व बल्ले से योगदान दे रहे हैं। मयंक काउंटी में पांच विकेट होल व हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। मयंक मिश्रा मूल रूप से ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्‍म जन्म 9 अक्टूबर 1990 को हुआ है।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से खेल रहे आयुष बडोनी
आयुष बडोनी मूल रूप से नई टिहरी के सिलोड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह आइपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से खेल रहे हैं। उन्‍होंने सात साल की उम्र से दिल्ली के सानेट क्लब में तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा से क्रिकेट की कोचिंग लेनी शुरू की थी। आयुष की स्कूलिंग दिल्ली के माडर्न स्कूल से हुई है। आइपीएल 2022 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया था। इस दौरान आयुष बडोनी ने सिर्फ तीन गेंद की पारी में ही महफिल लूट ली थी। बडोनी ने फैंस को धोनी और विराट कोहली की याद दिला दी थी।

उभरते क्रिकेटर अनुज रावत
रामनगर के उभरते क्रिकेटर अनुज रावत आइपीएल 2022 में इस बार रायल चौलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेल रहे हैं। अनुज को आइपीएल के मेगा आक्शन में 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम के अलावा रणजी मैच खेल चुके हैं। आइपीएल 2022 में रायल चौलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था। इस जीत में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने अहम भूमिका निभाई थी। रावत ने 47 गेंद पर 66 रन की पारी खेली थी, जिसमें दो चौके और छह छक्के लगाए थे।

केकेआर की टीम से खेल रहे मनीष पांडे
बागेश्वर के भीड़ी गांव निवासी भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे आइपीएल 2022 में केकेआर की टीम से खेल रहे हैं। वह टीम इंडिया के लिए अब तक 23 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 36.66 की औसत से 440 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 104 रन है। वह वनडे में एक शतक लगा चुके है।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋ‍षभ पंत
उत्तराखंड के हरफनमौला बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋ‍षभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक 11 मैचों में 152.71 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं। ऋ‍षभ पंत दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान हैं। बेहद कम वक्त में टीम इंडिया में उन्‍होंने अपनी जगह अपने प्रदर्शन के दम पर पुख्ता कर ली और वो बेहद सफल हैं। वह 2016 के अंडर 19 विश्‍व कप में भारतीय टीम के वाइस कैप्‍टन रह चुके हैं। उन्‍होंने 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय टी 20 क्रिकेट से डेब्‍यू किया था। इन्‍हें आइसीसी मेन इमर्जींग क्रिकेटर आफ द ईयर 2018 और आइसीसी प्‍लेयर आफ द मंथ 2021 से नवाजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

Recent Comments