Home उत्तराखंड उत्‍तरकाशी की सविता कंसवाल ने की एवरेस्ट फतह, इससे पहले भी कई...

उत्‍तरकाशी की सविता कंसवाल ने की एवरेस्ट फतह, इससे पहले भी कई चोटियों पर फहरा चुकी हैं तिरंगा

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के छोटे से लौंथरू गांव की 24 वर्षीय सविता कंसवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट (8848.86 मीटर) का सफल आरोहण किया है। यह आरोहण सविता कंसवाल ने 12 मई की सुबह नौ बजे के करीब किया। सविता के सफल एवरेस्ट आरोहण की जानकारी नेपाल के प्रसिद्ध शेरफा बाबू ने इंटरनेट मीडिया पर साझा की है। गत वर्ष एवरेस्ट मैसिफ अभियान के तहत सविता कंसवाल ने दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) का सफल आरोहण किया। माउंट ल्होत्से पर तिरंगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही है।

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन
उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लाक के लौंथरू गांव निवासी सविता कंसवाल का बचपन काफी आर्थिक तंगी में गुजरा है। चार बहनों में सविता सबसे छोटी है, लेकिन सविता ने अपने बुजुर्ग पिता राधेश्याम कंसवाल और मां कमलेश्वरी देवी को कभी पुत्र की कमी महसूस नहीं होने दी। बल्कि उनकी देखरेख और घर की जिम्मेदारियां भी बखूबी संभाल रही हैं।

विपरीत परिस्थितियों को घुटने टेकने पर किया मजबूर
इसके साथ सविता ने अपने हौसले के बूते पहाड़ से भी ऊंची विपरीत परिस्थितियों को घुटने टेकने को विवश कर एवरेस्ट विजेता बनी हैं। सविता के इस सफल अभियान पर अभियान पर निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी राज भट्ट, ओमेक्स फाउंडेशन के ऑनर मोहित गोयल, साम्राज्य ग्लोबल कंपनी के मालिक सुधीर बिंजोला, राजीव मेहता, वत्शला, टीएचडीसी के प्रदीप नैथानी सहित कई व्यक्तियों ने बधाई दी है।

एवरेस्ट अभियान के लिए की क्राउउ फंडिंग
सविता कंसवाल के एवरेस्ट अभियान के लिए क्राउउ फंडिंग की गई थी। जिसमें प्रमुख रूप से एवरेस्ट अभियान के लिए एलारा केपिटल के राज भट्ट, नरेन राकेश जोशी, वत्शला, मोनिका, निरुपमा, एनी, राज भट्ट, ओमेक्स फाउंडेशन के ऑनर मोहित गोयल, साम्राज्य ग्लोबल कंपनी के मालिक सुधीर बिंजोला, राजीव मेहता, टीएचडीसी के प्रदीप नैथानी प्रमुख रूप से आर्थिक सहयोग दिया।

इन प्रमुख चोटियों का किया आरोहण
माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर):- नेपाल
ल्होत्से (8516 मीटर):- नेपाल
त्रिशूल (7120 मीटर):- उत्तराखंड
हनुमान टिब्बा (5930 मीटर):- हिमाचल प्रदेश
कोलाहाई (5400 मीटर):- जम्मू-कश्मीर
द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) (5680 मीटर):- उत्तराखंड
तुलियान (5500 मीटर):- जम्मू-कश्मीर
लाबूचे (6119 मीटर) :-नेपाल
चंद्रभागा (6078 मीटर):- हिमाचल प्रदेश

RELATED ARTICLES

खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर लगी रोक, मुख्यमंत्री धामी ने दिए ये निर्देश 

देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर...

चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही हो जाएगी आसान, सिर्फ 80 किमी की रह जाएगी दूरी 

चमोली के लप्थल से पिथौरागढ़ के लिए सड़क कटिंग का काम शुरू बीआरओ ने 2028 तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य गोपेश्वर। चमोली...

उत्तराखंड में जंगल की आग ने बरपाया कहर, लेकिन पेड़ों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान, हैरत में पड़े अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग ने कहर बरपाया हुआ है। गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक आग विकराल हो गई है। अब तक आग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पीएम मोदी को आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने की दी चुनौती, सत्ता में आते ही समाप्त करने का किया ऐलान

नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक अलग-अलग जगह रैली और जनसभाएं संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र...

खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर लगी रोक, मुख्यमंत्री धामी ने दिए ये निर्देश 

देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर...

बैकलेस आउटफिट पहन अवनीत कौर ने शेयर किया हॉट लुक

एक्ट्रेस अवनीत कौर हमेशा अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी...

चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही हो जाएगी आसान, सिर्फ 80 किमी की रह जाएगी दूरी 

चमोली के लप्थल से पिथौरागढ़ के लिए सड़क कटिंग का काम शुरू बीआरओ ने 2028 तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य गोपेश्वर। चमोली...

त्वचा को हाइड्रेट रखने में कारगर है यह जूस, रोजाना सेवन करने से होंगे अनेक फायदे

गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खरबूजा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद...

उत्तराखंड में जंगल की आग ने बरपाया कहर, लेकिन पेड़ों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान, हैरत में पड़े अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग ने कहर बरपाया हुआ है। गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक आग विकराल हो गई है। अब तक आग...

बदायूं के रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने की भाजपा को जिताने की अपील

उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष का करेगी सफाया-धामी देहरादून/बदायूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा...

तबाही ला सकती हैं ग्लेशियर झीलें

विनोद कुमार पिछले साल सिक्किम में लहोनक ग्लेशियर झील फटने की घटना पुरानी नहीं है जिसमें 180 लोगों के मरने व पांच हजार करोड़ के...

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

Recent Comments