Home ब्लॉग कब मिलेगा भुखमरी और गरीबी से निदान?

कब मिलेगा भुखमरी और गरीबी से निदान?

विकास कुमार
आज 21 वी शताब्दी के दौर में पूंजी का केंद्रीकरण होता जा रहा है। इसके संचय के लिए आधुनिक मानव विविध प्रकार के सही गलत हथकंडे अपना रहा है। केवल एक ही उद्देश्य के लिए, पूंजी का संचय कैसे हो और कितना हो? एक ओर आबादी का कुछ हिस्सा विकास के सूचकांक में उन्नतोदर वृद्धि कर रहा है तो दूसरी ओर अवनति देखने को मिल रही है।

इस अवनति से विविध प्रकार के मानवीय मानसिकता को कुंठित करने वाली समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जो वर्तमान समय की सर्वाधिक कठिन समस्याओं में से एक गरीबी और गरीबी का दूसरा आया भुखमरी। इसको पलट करके भी देखा जा सकता है भुखमरी से उत्पन्न गरीबी ।जैसे कहीं बात दोनों एक हैं। आज प्रत्येक देश हथियारों में एवं तकनीकों के विकास में अपने राष्ट्रीय आय का अधिकतम व्यय करता है। परंतु वहीं पर आधी से अधिक मानव जाति न्यूनतम सुविधाओं से भी वंचित हो रही है। उनकी यह आवश्यकताएं कब पूरी होंगी। इसका जवाब नाही लेखक के पास है और ना ही लेख पढऩे वालों के पास। तकनीकी प्रधान और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दुनिया में हम उन मूलभूत आवश्यकताओं को भूलते जा रहे हैं जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़े को सच माना जाए तो प्रतिदिन 3000 से अधिक बच्चे भूख से मर जाते हैं। इसका तात्पर्य हुआ की भूख से मरने वाले बच्चों का ग्लोबल इंडेक्स 23 प्रतिशत केवल भारत को ही दर्शाता है। भूख के मामलों में भारत की स्थिति नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से भी खराब है।

दुनिया भर में जहां करीब 5000000 बच्चे कुपोषण के चलते जान गवाते हैं। वही गरीब देशों  में 40 प्रतिशत बच्चे कमजोर शरीर और दिमाग के साथ बड़े होते हैं संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट यह दर्शाती है कि पचासी करोड़ 30 लाख लोग भुखमरी का शिकार है। इसमें केवल भारत का आंकड़ा देखा जाए तो लगभग 20 करोड़ से ज्यादा है। जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ की विशिष्ट एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन यानी एफएओ की एक रिपोर्ट बताती है कि रोजाना भारतीय 244 करोड़ रुपए यानी पूरे साल में 89060 करोड़ रुपए का भोजन बर्बाद कर देते हैं। इतनी रात में 20 करोड़ से कहीं अधिक भुखमरी से मरने वाले लोगों का पेट भर सकता है। कोरोनावायरस के बाद लोगों के कमाई के साधन बंद हो गए हैं जिसमें की कई परिवारों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पा रही है। इस अवधारणा का शिक्षा पर भी प्रभाव देखने को मिला है क्योंकि जो परिवार भुखमरी और गरीबी के कलह से जूझ रहा है शिक्षा दिला पाना बच्चों को उसके लिए बड़ी बात हो जाती है। सतत विकास की अवधारणा ( 2015) के 15 बिंदुओं में मूलभूत शिक्षा, भुखमरी से निदान और गरीबी रेखा से ऊपर उठाने जैसे बिंदुओं को सम्मिलित किया गया है। क्या इन लक्ष्यों की पूर्ति ईमानदारी के साथ सरकारी मानक समय पर कर पाएंगी? यह प्रश्न भविष्य का है। जिसका उत्तर हमें अभी सुनिश्चित करना होगा। आज एक साधारण मनुष्य अपने परिवार को चला पाने में असमर्थ है। बेरोजगारी की मार और महंगाई उसके लिए नई कलर लेकर आती है। बड़ी-बड़ी कंपनियों से कर्मचारियों को निकाल दिया जाता है। रोजमर्रा की जिंदगी से जूझ रहे दैनिक मजदूरों को उनके प्रति दिन की मजदूरी नहीं दी जाती है। सरकारी योजनाओं में काम कर रहे गरीब मजदूरों को भी समय पर पैसा नहीं मिलता है।

सरकारी योजनाएं जो इन कार्यों के लिए क्रियान्वित की जाती हैं , उसका 60 प्रतिशत बीच के लोग खा जाते हैं। आवाज़ जैसे मूलभूत योजनाओं में भी ग्राम प्रधान या ग्राम सचिव का पैसा फिक्स रहता है। सरकार ने गरीबों के लिए अनाज की योजना चलाई वह भी उस व्यक्ति को आज नहीं मिल पा रहा है। वास्तव में उसका पात्र है क्योंकि राशन कार्ड ग्राम पंचायत स्तर पर उन्हीं लोगों का बन रहा है जिनकी पहुंच प्रधान तक है या फिर ब्लॉक स्तर तक है। एक गरीब आदमी जो प्रतिदिन मजदूरी करके या खेतों में काम करके अपना दैनिक जीवन चला रहा है उसको इन मूलभूत योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पाता है। आज गरीबी और भुखमरी का डाटा बढ़ता जा रहा है। इसमें सुधार कैसे लाया जाए? क्योंकि यह एक ऐसी गंभीर समस्या है जो वर्तमान पीढ़ी के साथ भावी पीढ़ी को भी विकलांग बना देती है। करोड़ों अरबों की परियोजनाएं आ करके खत्म हो जाती हैं उनका मूल्यांकन जमीनी स्तर पर होता ही नहीं है। कुछ पर योजनाएं तो क्रियान्वित होती हैं लेकिन वह जिनके लिए क्रियान्वित होती हैं उनको ही लाभ नहीं मिल पाता है। अगर ऐसी गंभीर समस्याओं से जल्द निदान नहीं मिला तो आने वाले समय के लिए यह घातक सिद्ध हो सकती हैं।
(लेखक- केंद्रीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में रिसर्च स्कॉलर हैं एवं राजनीति विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट है)

RELATED ARTICLES

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते मामले चिंताजनक

-अमित बैजनाथ गर्ग गैर संचारी रोग यानी कि एनसीडीज के तहत आने वाले कैंसर को लेकर लैंसेट कमीशन की ओर से हालिया जारी नई रिपोर्ट...

आरक्षण का मुद्दा गरमाया

चुनाव प्रचार में इन दिनों आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आरक्षण को सबसे निचले वर्गों की जातियों को आर्थिक तथा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

Recent Comments