Home राष्ट्रीय यमुना की सफाई मामले में केंद्र नाराज, मंत्री ने ल‍िखा सीएम को...

यमुना की सफाई मामले में केंद्र नाराज, मंत्री ने ल‍िखा सीएम को पत्र तो केजरीवाल सरकार ने तैयार किया ये प्लान

नई दिल्ली। दिल्ली की यमुना नदी की सफाई पर अब तक की सरकारों ने हजारों करोड़ों रुपए खर्च किये हैं। लेकिन यमुना नदी अभी भी मैली की मैली की‌ बनी हुई है। पूर्व की भाजपा और कांग्रेस सरकारों के साथ-साथ दिल्ली की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार भी यमुना की सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है। लेकिन यमुना की हालत में अभी भी कोई खास सुधार नहीं आया है। यमुना की हालत अभी भी बदतर बनी हुई है। इस पर केंद्र सरकार भी नाराजगी जता चुकी है। इसके बाद अब केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई को लेकर एक बार फिर से काम तेज करने की तैयारी की है।

यमुना में बहने वाले सीवरेज वाटर को साफ करने के उठाये जा रहे यह कदम
यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बात की जाए तो अधिकारियों का कहना है कि यमुना में बहने वाले सभी अपशिष्ट जल/नालों को साफ करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।

एजेंसियों द्वारा अपशिष्ट जल का इन-सीटू उपचार शुरू किया गया है और इष्टतम स्तरों पर मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के बहिस्त्राव मापदंडों में गुणवत्ता सुधार किया गया है। अन्य उपायों के साथ अतिरिक्त एयरोेशन सिस्टम और फ्लोटिंग एरेटर की स्थापना द्वारा सीवेज उपचार संयंत्र की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।

100 फीसदी सीवरेज कनेक्टिविटी की योजनाओं में हुई काफी प्रगति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हाल ही में उन सभी प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने के लिए एक रिव्यू मीटिंग भी की गई थी। इसमें दिल्ली के जल मंत्री के अलावा जल बोर्ड के आला अफसर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे थे। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि 2023 तक यमुना को साफ और स्वच्छ बना दिया जाएगा।

जल बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में 100 फीसद सीवरेज सेवाओं के विस्तार के लिए बनाई गई कार्य योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। पूरी दिल्ली में 100 फीसद सीवरेज कनेक्टिविटी प्रदान करने की परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किये जाने का आश्वासन दिया है।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि अप्रैल 2021 के बाद सीवरेज सेवा विस्तार के लिए दिल्ली की 55 कालोनियों को अधिसूचित किया गया है। बादली विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त 12 कॉलोनियों की संख्या 08 जून 2021 को चालू की गई और जिससे कॉलोनियों की संख्या 561 से बढ़कर 573 हो गई है।

डीडीए द्वारा 26 जून 2021 को जारी डीएसटीपी और एसपीएस के लिए भूमि के मानदंडों के संबंध में अधिसूचना लंबित 63 स्थानों पर भूमि आवंटन के लिए परिणाम प्रक्रिया अब डीडीए और दिल्ली के राजस्व विभाग की तरफ से शुरू की जा सकती है। नजफगढ़ ड्रेनेज जोन (जहां जमीन उपलब्ध है) में 08 स्थानों पर कनेक्टेड डीएसटीपी के साथ आंतरिक सीवरेज सिस्टम का अनुमान किया गया है और बोर्ड से प्रशासनिक अनुमोदन की प्रक्रिया में हैं।

उधर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का कहना है कि नजफगढ़ ड्रेन की सफाई से संबंधित प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सिर्फ 2 वर्ष का ही समय निर्धारित किया था लेकिन यह 4 साल की देरी हो जाने के बाद भी प्रोजेक्ट को पूरा नहीं किया जा सका है

जल शक्ति मंत्री ने हाल ही में सीएम केजरीवाल को लिखा था पत्र
इस बीच देखा जाए तो यमुना की सफाई से संबंधित प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी हो रही देरी पर केंद्र सरकार भी नाराजगी जता चुकी है केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाल ही में एक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी।

वहीं, केंद्र ने सीएम केजरीवाल को पत्र के जरिए यह भी आश्वासन दिया कि वह दिल्ली सरकार को हर मुमकिन सहायता उपलब्ध कराएगी और उम्मीद जताई जाती है कि दिल्ली सरकार इस काम को प्राथमिकता देगी।

केंद्रीय मंत्री की ओर से लिखे गए पत्र में यह भी साफ और स्पष्ट किया गया था कि यमुना का केवल 2 फीसदी दायरा ही दिल्ली में आता है लेकिन इसके 80 फीसदी प्रदूषण के लिए दिल्ली जिम्मेदार है।

केंद्र ने दिल्ली को 13 प्रोजेक्ट्स के लिए दी है 2419 करोड़ की राशि
बताते चलें कि केंद्र सरकार की ओर से यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार को 13 विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए 2,419 करोड रुपए की सहायता उपलब्ध कराई है। बावजूद इसके नदी में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ रहा है। यह सभी प्रोजेक्ट्स अपनी तय समय सीमा से 15 से 27 माह देरी से चल रहे हैं।

18 नालों से हर रोज यमुना में गिरता है 3,500 मिलियन लीटर गंदा पानी
इस बीच देखा जाए तो यमुना नदी में बड़ी संख्या में नालों का गंदा पानी सीधे पहुंच रहा है। बताया जाता है कि दिल्ली के 18 नालों से हर रोज 3500 मिलियन लीटर गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के यमुना में बहाया जाता है। इसके चलते यमुना नदी लगातार गंदे नाले में तब्दील होती जा रही है।

मंत्री शेखावत का‌ कहना है कि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने 70 मीलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले कोरोनेशन पिलर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को वित्तीय मदद देने की पहल की। केंद्र सरकार ने अपने विशेषाधिकारों का प्रयोग करते हुए इस परियोजना पर खर्च होने वाली कुल राशि का 50 फीसद वित्तीय बोझ भी अपने ऊपर पर ले लिया ताकि इसको समय रहते पूरा किया जा सके। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड ने इस परियोजना को भी पूरा करने में कोई तेजी नहीं दिखाई। छतरपुर में नौ विकेंद्रीकृत सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों के निर्माण को केंद्र ने मंजूरी दी, लेकिन शुरू नहीं किये गये।

 

Source link

RELATED ARTICLES

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी - मुख्यमंत्री धामी  हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

Recent Comments