Home मनोरंजन फिल्म सना से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी पूजा भट्ट

फिल्म सना से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी पूजा भट्ट

हाल में अभिनेत्री राधिका मदान ने अपनी फिल्म सना की घोषणा की है। यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें राधिका मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म को फिल्ममेकर सुधांशु सरिया निर्देशित कर रहे हैं। अब फिल्म के साथ अभिनेत्री पूजा भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि वह सना के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने वाली हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री पूजा राधिका की फिल्म सना से बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। खबरों की मानें तो उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में पूजा राधिका की मां की भूमिका निभाएंगी। एक सूत्र ने कहा, राधिका की फिल्म सना में पूजा का बेहद दमदार रोल है। जहां राधिका लीड रोल निभाएंगी, वहीं पूजा ने उनकी मां की भूमिका निभाई है।

सूत्र की मानें तो फिल्म में पूजा एक मजबूत और स्वतंत्र मां के रूप में नजर आएंगी, जो अपनी बेटी को शादी से पहले गर्भावस्था से निपटना सिखाती हैं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए मेकर्स पूजा के अलावा किसी के बारे में विचार भी नहीं कर सकते थे। फिल्म में फुल ड्रामा और मस्ती का डोज शामिल होगा। डायरेक्टर सुधांशु ने कहा था कि फिल्म में भौगोलिक क्षेत्र और कई संस्कृतियां देखने को मिलेंगी।

फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जोरो पर है। इसकी शूटिंग अगले सप्ताह से मुंबई में शुरू होगी। स्क्रिप्ट की मांग के हिसाब से लाइव लोकेशंस पर फिल्म को शूट किया जाएगा। फोर लाइन एंटरटेनमेंट फिल्म का निर्माण करेगी। सुधांशु अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज मासूम का लेखन और सह-निर्देशन भी कर रहे हैं। उनके कंधे पर नेटफ्लिक्स की सीरीज दिल्ली क्राइम 3 के लेखन और सह-निर्माण का भी जिम्मा है।

राधिका ने फिल्म पटाखा से बॉलीवुड में आगाज किया था। उन्हें फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में देखा गया। राधिका अंग्रेजी मीडियम और शिद्दत जैसी फिल्मों में भी दिखीं। जल्द ही वह विशाल भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। राधिका ने टीवी से बॉलीवुड का रुख किया था। सबसे पहले वह झलक दिखला जा 8 में बतौर प्रतियोगी नजर आई थीं। इसके बाद धारावाहिक मेरी आशिकी तुम से के जरिए वह घर-घर में लोकप्रिय हुईं।

पूजा पिछले साल वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स में नजर आई थीं। इसमें राहुल बोस के साथ उनके किसिंग सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था। इससे पहले वह 2020 में आई फिल्म सडक़ 2 में दिखी थीं।

RELATED ARTICLES

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

Recent Comments