Home मनोरंजन आठ लुक हुए रिजेक्ट, तब जाकर बच्चन पांडे के अवतार में आए...

आठ लुक हुए रिजेक्ट, तब जाकर बच्चन पांडे के अवतार में आए अक्षय

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म 18 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। जब से फिल्म का ट्रेलर आया है, अक्षय का अंदाज चर्चा में बना हुआ है। इसमें उन्होंने बच्चन पांडे नामक खूंखार अपराधी का रोल किया है। फिल्म से उनका लुक दर्शकों को पसंद आ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि पहले आठ लुक रिजेक्ट हुए, तब जाकर अक्षय फिल्म में बच्चन पांडे बन पाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चन पांडे के मेकर्स ने फिल्म में अक्षय के लुक को अंतिम रूप देने से पहले आठ अलग-अलग लुक ट्राय किए। एक सूत्र ने कहा, अक्षय और साजिद नाडियाडवाला बच्चन पांडे के लुक के लिए कुछ अलग करने की कोशिश में लगे थे। इसलिए वे अपनी क्रिएटिव टीम के साथ विचार-मंथन करने के लिए बैठे, ताकि कैरेक्टर के लुक को अपनी कल्पनाओं से वास्तविकता में बदला जा सके।
खबरों की मानें तो खलनायक बच्चन पांडे के लुक के लिए मेकर्स को यूनिक लुक की तलाश थी। काफी विचार-विमर्श के बाद फिल्म में अक्षय का लुक फाइनल हुआ। अक्षय की नकली आंखें, चेहरे पर निशान, माथे पर पगड़ी, दाढ़ी और मूंछ अभिनेता के कैरेक्टर को न्यायसंगत ठहराता है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की कॉपी कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज ने भी अक्षय के लुक की तारीफ की है।

बच्चन पांडे को साजिद प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान फरहाद सामजी ने संभाली है। अक्षय इस फिल्म में उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गैंगस्टर बच्चन पांडे के रोल में नजर आएंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सैनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह तमिल फिल्म जिगरथंडा की हिन्दी रीमेक है।
अक्षय फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 3 जून को पर्दे पर आएगी। उन्हें फिल्म राम सेतु में भी देखा जाएगा। वह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। ओह माय गॉड 2, रक्षाबंधन, सेल्फी और राउडी राठौर 2 जैसी फिल्में भी अक्षय अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।
साजिद ने कई बड़ी फिल्मों के निर्देशन और प्रोडक्शन का काम संभाला है। इसमें हाउसफुल, बागी और किक जैसी कई फिल्में शामिल हैं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म लय भारी की कहानी भी लिखी। साजिद की फिल्म हीरोपंती 2 भी आने वाली है।

RELATED ARTICLES

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments