Home उत्तराखंड शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। मां यमुना की जयकारों के बीच आज बुधवार को शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। इस दौरान मां गंगा के जयकारों से धाम गूंज उठा। इससे पहले मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए थे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। इससे पहले गंगा की उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने कपाटबंदी से पहले मां गंगा के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का समय तय हुआ था, जिसे लेकर दीपावली पर्व से पूर्व ही तैयारियां शुरू हो गई थी। इस दौरान दिवाली के लिए धाम को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया। डोली यात्रा के पड़ाव भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर व मुखबा स्थित गंगा मंदिर भी फूलों से सजाया गया था। मंगलवार को धार्मिक परंपरानुसार गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने से पूर्व मां गंगा की विशेष पूजा की गई। 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए और मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा ने भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। जहां रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।

बुधवार को डोली यात्रा भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर से अपने मायके मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर पहुंचेगी, जहां ग्रामीणों द्वारा मायके में बेटी की तरह मां गंगा की डोली का स्वागत किया जाएगा।  इसके बाद आज यमुनोत्री धाम के कपाट भाई दूज पर्व पर बंद कर दिए गए। गंगोत्री धाम में इस साल गत 13 नवंबर तक 9,04,869 तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं, कपाट बंद होने के दौरान भी सैकड़ों तीर्थयात्री शामिल हुए, जिन्होंने मां गंगा के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा – मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध 

वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक बढ़ाई रोक  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़...

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब...

विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट- सीएम धामी

यमुनानगर (हरियाणा) / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

एक साथ दिखेंगे सोनिया गांधी और अखिलेश यादव रायबरेली। सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित...

दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे

जब बच्चों के दांत आने लगते हैं, तो उन्हें काफी दर्द होता है। इस समय में बच्चों को खास तरह की चीजें चबाने में...

चारधाम यात्रा – मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध 

वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक बढ़ाई रोक  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़...

सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अधिक से...

पीओके में बढ़ता जा रहा है जनता का गुस्सा

विवेक शुक्ला जब हमारी कश्मीर घाटी में लोकसभा चुनाव का प्रचार जारी है, तब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बहुत बड़े हिस्से में अवाम सड़कों...

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीन गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में...

विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट- सीएम धामी

यमुनानगर (हरियाणा) / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे।...

140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी भाजपा – अखिलेश यादव

पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांग रहे वोट - अखिलेश यादव हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए दिशा निर्देश- मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल फोन को किया जाएगा प्रतिबंधित 

नियमों का पालन नहीं करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर...

Recent Comments