टेकवर्ल्ड

WhatsApp का नया ‘After Reading’ फीचर – अब आपकी चैट होगी और भी सुरक्षित

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए नया फीचर ‘After Reading’ लेकर आ रहा है। इस फीचर की खासियत यह है कि अब भेजा गया मैसेज पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाएगा। यानी यूजर्स तय कर सकते हैं कि उनका मैसेज कितनी देर तक दिखाई देगा और कब हट जाएगा। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अपनी निजी बातचीत को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं।

WhatsApp के मुताबिक, यदि मैसेज पढ़ लिया गया है, तो यह लगभग 15 मिनट के अंदर अपने आप डिलीट हो जाएगा। वहीं, अगर मैसेज पढ़ा नहीं गया, तो यह 24 घंटे के भीतर गायब हो जाएगा। इसका मतलब है कि चैट लंबे समय तक सेव नहीं रहेगी और यूजर्स का डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

Read this also: बार-बार थकान और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या

इसके अलावा, WhatsApp छोटे टाइमर ऑप्शन पर भी काम कर रहा है। आने वाले समय में यूजर्स को 1 घंटे से लेकर 12 घंटे तक टाइम सेट करने का विकल्प मिल सकता है। फिलहाल प्लेटफ़ॉर्म पर 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के टाइमर मौजूद हैं, लेकिन नए छोटे टाइमर से यूजर्स को और अधिक नियंत्रण मिलेगा।

यूजर्स इस फीचर को किसी एक चैट या सभी चैट्स के लिए एक्टिव कर सकते हैं। फीचर ऑन करने के बाद भेजा गया मैसेज सेंडर के चैट से 15 मिनट में डिलीट हो जाएगा। रिसीवर जब मैसेज पढ़ेगा, तो उसके चैट से भी 15 मिनट में डिलीट हो जाएगा। यदि मैसेज पढ़ा नहीं गया, तो यह 24 घंटे में अपने आप हट जाएगा।

विशेष रूप से यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो संवेदनशील जानकारी साझा करते हैं, जैसे OTP, निजी बातचीत या ऑफिस से जुड़ी जरूरी जानकारी। इससे यूजर्स को यह चिंता नहीं रहेगी कि उनका मैसेज लंबे समय तक सेव रहेगा या उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *