Home उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति ने थामा...

कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति ने थामा बीजेपी का दामन 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता 

अनुकृति कई समर्थकों संग हुई भाजपा में शामिल 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की। बता दें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। चुनाव प्रचार के दाैरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा।

ये सपना मोदी के नेतृत्व में साकार हो सकता है। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा में शामि हो सकती हैं। वहीं, आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं।

RELATED ARTICLES

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब...

विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट- सीएम धामी

यमुनानगर (हरियाणा) / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे।...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए दिशा निर्देश- मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल फोन को किया जाएगा प्रतिबंधित 

नियमों का पालन नहीं करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीन गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में...

विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट- सीएम धामी

यमुनानगर (हरियाणा) / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे।...

140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी भाजपा – अखिलेश यादव

पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांग रहे वोट - अखिलेश यादव हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए दिशा निर्देश- मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल फोन को किया जाएगा प्रतिबंधित 

नियमों का पालन नहीं करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर...

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से सिलंबरासन का दमदार लुक हुआ रिवील

साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपनी पिछली रिलीज फिल्म विक्रम से धमाका करने के बाद अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ठग लाइफ से चर्चा में...

18 मई को सुबह पांच बजे खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

आज अपने धाम के लिए रवाना हुई रुद्रनाथ की उत्सव डोली देहरादून। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह...

अमेरिका की सिमोना स्टेंस बनी ध्यान गुफा में साधना करने वाली इस सीजन की पहली साधक 

दो दिन तक गुफा में की साधना  देहरादून। केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा में इस सीजन की पहली साधक अमेरिका की सिमोना स्टेंस हैं। साथ...

गर्मी के दिनों में रोजाना प्याज खाना सही होता है? जानें इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है

गर्मी के दिनों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार लोग ज्यादा गर्मी होने के कारण लू की चपेट में...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने मालन पुल का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

विधानसभा अध्यक्ष ने सिगड्डी स्रोत व तेली स्रोत पर हो रहे विकास कार्य का  लिया जायजा  कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि...

Recent Comments