Home खेल 36वें नेशनल खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सूची हुई जारी

36वें नेशनल खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सूची हुई जारी

देहरादून। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गुजरात में होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी राज्यों के एथलीटों की अंतिम सूची जारी की है। उत्तराखंड के बीस खिलाड़ियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को मौजूदा रैंकिंग के चलते राष्ट्रीय खेलों में जगह मिली है। गुजरात में आगामी 28 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक राष्ट्रीय खेल होने हैं। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि उत्तराखंड से कुल 13 पुरूष व सात महिला खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। ये राज्य के लिए गर्व की बात है।

उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन को पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों का कोटा मिलने की भी उम्मीद है। इसके लिए फेडरेशन से प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओड़िसा, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल, आंध्रा प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात जैसे राज्यों से अधिक संख्या में उत्तराखंड के एथलीट राष्ट्रीय खेलों में जाएंगे। हरियाणा के सबसे अधिक 74 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के पिछले ट्रैक रिकार्ड को देखते हुए पदक की उम्मीद है। एथलेटिक्स इवेंट में कुल 23 राज्यों के कुल 502 एथलीट जोर आजमाइश करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

ये खिलाड़ी जाएंगे गुजरात-

पुरुष- स्पर्धा
1.अन्नु कुमार 800 मीटर
2.एलएस पटेल 1500 मीटर
3.राकेश मंडल 5000 मीटर
4.मानसिंह 5000 व 10000 मीटर
5.मोहन सैनी 10000 मीटर
6.अनिकेत काला शॉट पुट
7.परमजीत 20 किमी रेस वॉक
8.सूरज पंवार 20 किमी रेस वॉक
9.अंशुल 20 किमी रेस वॉक
10.चंदन 35 किमी रेस वॉक
11.संदीप एस 35 किमी रेस वॉक

महिला
1.प्रीति मेहता 800 मीटर
2.अंकिता 1500 मीटर व 5000 मीटर
3.रेखा हेमर थ्रो
4.पायल 20 किमी व 35 किमी रेस वॉक
5.रेशमा पटेल 20 किमी रेस वॉक
6.मानसी 20 किमी रेस वॉक
प्रतिक्षा सूची-
1.राजेश कुमार 10000 मीटर
2.राजीव नम्बूरी 10000 मीटर
3.सोनिया 10000 मीटर

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

आईपीएल 2024- कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किसी के सुख- दुख की भागीदार नहीं रही- कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला को जिताने की अपील विधायक प्रीतम सिंह व राजकुमार ने मलिन बस्तियों में किया प्रचार देहरादून। टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला...

Recent Comments