Home ब्लॉग यात्रा से एकजुटता नहीं बन रही

यात्रा से एकजुटता नहीं बन रही

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तात्कालिक चुनावी लाभ देने वाली नहीं साबित हो रही है। कांग्रेस के नेता भी इसे मान रहे हैं। लेकिन उनका कहना है कि इससे पार्टी एकजुट हो रही है और राज्यों में पार्टी का सोया हुआ काडर जग कर एक्टिव हो रहा है। राज्यों में पार्टी का संगठन फिर खड़ा हो रहा है। यात्रा की तैयारियों के बहाने ही संगठन काम कर रहा है। लेकिन हकीकत कुछ और है। वास्तविकता यह है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी एकजुट नहीं हो रही है। राहुल के सामने भले एकजुटता दिख रही है लेकिन यात्रा आगे बढ़ते ही पार्टी के नेताओं में घमासान शुरू हो जा रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के जिन पांच राज्यों से गुजरी है उनमें से दो राज्यों- केरल और कर्नाटक में पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। अभी मध्य प्रदेश से निकल कर उनकी यात्रा राजस्थान जाने वाली है और उससे पहले ही राजस्थान में पार्टी की खेमेबाजी सामने आ गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट हालांकि यात्रा की तैयारियों में लगे हैं और इसके लिए हुई मीटिंग में भी शामिल हुए लेकिन उनके असर वाले इलाके में गूजर नेता यात्रा का बहिष्कार करने और राहुल गांधी को राजस्थान में नहीं घुसने देने की बात कर रहे हैं। पायलट समर्थक विधायकों व मंत्रियों ने राजस्थान का फैसला जल्दी करने को कहा है तो इस बात को लेकर भी बहस छिड़ी है कि राजस्थान में ज्यादा समय तक यात्रा पायलट के असर वाले इलाकों से गुजरेगी।

राहुल ने अपनी यात्रा के दौरान कर्नाटक में प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बीच बरसों से चल रही खींचतान को खत्म करके एकजुटता बनवाने की बड़ी कोशिश की। पर राहुल की यात्रा आगे बढ़ी और कर्नाटक में घमासान शुरू हो गया। राहुल के समर्थन और मल्लिकार्जुन खडग़े के अध्यक्ष बनने से उत्साहित सिद्धरमैया ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी। उन्होंने अगले साल के विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए और लोगों से उनको वोट देने की अपील कर डाली। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार इससे इतना भडक़े कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि सिद्धरमैया कौन होते हैं उम्मीदवार की घोषणा करने वाले।

केरल में इसी तरह का विवाद छिड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरण ने आरएसएस और नेहरू को लेकर जो बयान दिया उसका विवाद चल ही रहा था कि शशि थरूर की सक्रियता ने पार्टी को नई मुश्किल में डाल दिया। हालांकि थरूर ने कहा है कि उनसे किसी को डरने की जरूरत नहीं है और वे कोई गुटबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेताओं से उनकी मुलाकात ने राजनीतिक घटनाक्रम को तेज कर दिया है। प्रदेश में नेताओं के कई गुट पहले से हैं और अब एक नया गुट बन रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में थरूर का समर्थन करने और उनको वोट देने वाले नेता उनके संपर्क में हैं।

RELATED ARTICLES

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

महामारी बनते कैंसर को मात देने की रणनीति बने

डॉ अंशुमान बीते एक दशक से अधिक समय से मेरा यह कहना रहा है कि भारत 2025 तक कैंसर की वैश्विक राजधानी बन जायेगा। चार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments