Home उत्तराखंड उत्तराखंड के भीमताल में सितंबर माह से शुरू होगा पैराग्लाइडिंग का रोमांच...

उत्तराखंड के भीमताल में सितंबर माह से शुरू होगा पैराग्लाइडिंग का रोमांच भरा सफर

यूटीडीबी के अधिकारियों ने पैराग्लाडिंग संचालन करने वाली फर्मों के उपकरणों का किया निरीक्षण

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यूटीडीबी के अधिकारियों ने भीमताल में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली विभिन्न कंपनियों के उपकरणों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर के नेतृत्व में विवेक सिंह चौहान, अपर निदेशक, व अन्य यूटीडीबी के अधिकारियों ने एयरो स्पोर्ट्स में नामित कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर पैराग्लाडिंग संचालित फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर ने बताया कि दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत फर्माे द्वारा चलाई जाने वाली पैराग्लाडिंग में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया और पुराने उपरकणों को हटाए जाने की प्रक्रिया चलाई गई। इसके आधार पर सितंबर माह से भीमताल में पैराग्लाइडिंग शुरू करने के लिए परमिट का नवीनीकरण किया जाएगा। उधर विभाग के अधिकारियों ने केएमवीएन भीमताल परिसर में निर्मित साहसिक खेल भवन का भी जायजा लिया और यहां कयाकिंग व एयरो स्पोर्ट्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाने पर विस्तार से चर्चा की।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान ने कहा कि सैलानियों को आकर्षित करने और बुनियादी ढांचा विकसित करने के उद्देश्य से विभाग तेजी से काम कर रहा है। देश-विदेश के पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पैराग्लाडिंग संचालन के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और पौड़ी में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली फर्मों के उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा राफ्टिंग परमिटों के नवीनीकरण की कार्यवाही भी की जा रही हैं। विभाग द्वारा सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन किये जाने पर भी कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर थल क्रीड़ा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ रणबीर सिंह नेगी, नैनीताल जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, बीएसएफ के आरके पुनिया और एयरो कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।

साहसिक खेलों का हब बनेगा उत्तराखंड का मार्चुला, केएमवीएन ने तैयार की डीपीआर

यूटीडीबी के अधिकारियों ने किया मार्चुला से भिकियासैंण का स्थलीय निरीक्षण

साहसिक खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नए पर्यटन स्थलों की तलाश करने के साथ उन्हें विकसित करने पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत अल्मोड़ा के मार्चुला में एंगलिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रन, माउंटेन बाइकिंग, रिवर, क्रॉसिंग, वॉटर रोलिंग, ऑफ-रोडिंग, हाइकिंग, सफारी जैसे साहसिक खेलों को विकसित करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अधिकारियों ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर के नेतृत्व में यूटीडीबी और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर ने बताया कि मार्चुला से लेकर भिकियासैंण में होने वाले विकास कार्यों के लिए केएमवीएन की ओर से डीपीआर तैयार की गई है। क्षेत्र में पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभाग की ओर से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसके साथ ही मार्चुला में पर्यटकों को आवास और स्वादिष्ट भोजन के साथ अन्य सभी सुविधाएं दी जाएगी। इससे पहले साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देशन में यूटीडीबी व जिलाधिकारी अल्मोड़ा के उचित मार्गदर्शन में साहसिक खेलो के लिए पांच दिवसीय मार्चुला एडवेंचर मीट 2021 का द्वितीय संस्क्रण का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर केएमवीएन के सहायक अभियंता मनोज महार्षिवाल, यूटीडटी के सुरेंद्र सिंह बोहरा और एंगलिंग विशेषज्ञ संजीव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments