Home उत्तराखंड विभागीय्र प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकलना है: सीएम...

विभागीय्र प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकलना है: सीएम धामी 

सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चिंतन शिविर के आयोजन को लेकर हम बहुत दिनों से सोच रहे थे।उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों तक हमें चिंतन के साथ चिंता भी करनी है कि प्रदेश का विकास कैसे हो?मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने आप सभी को बहुत विशिष्ट बनाया है। आईएएस हमारे देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा है और आप देश-प्रदेश की नीतियों को तय करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें चीजों को नोट करने की आदत डालनी चाहिए। एक दिन में हमारे अंदर हजारों विचार आते हैं। ऐसे में हर चीज याद नहीं रखी जा सकती। उन्होंने कहा कि आप के लिए कोई काम मुश्किल नहीं है।
उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालने की कोशिश करते हैं, इस प्रवृत्ति को हमें त्यागना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरलीकरण का मंत्र दिया है। हमें यहां सोचना होगा कि कितने विभागों ने कार्य का सरलीकरण किया।प्रक्रियाओं सरलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकलना है ।उन्होंने कहा कि आज पूरी सरकार यहां है। इन तीन दिनों में यहां मन से चिंतन करना होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी अधिकारी अच्छा काम करते हैं और फीडबैक भी आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहने की कोशिश करता हूं। अभी कुछ दिनों से आदत बनाई है कि जिलों में भ्रमण के दौरान सुबह 6 से 8 बजे तक लोगों से बात करता हूँ और फीडबैक लेता रहता हूं और इस दौरान सबके बारे में पता चलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देखने में आता है कि कई अधिकारी फ़ाइल को ठीक से आगे नहीं बढ़ाते। ये आदर्श स्थिति नहीं है। कई दफा हम अपने स्तर से फैसले नहीं लेते। फ़ाइल नीचे से चलते हुए कई बार मेरे पास तक आ जाती है जिस पर सभी की एक ही टिप्पणी होती है कि उच्च अनुमोदन हेतु प्रेषित। जबकि जरूरत यह है कि हम अपना निर्णय भी उस पर लिखें। उन्होंने कहा कि हमारी जो काम करने की प्रणाली है। इसमें बदलाव की जरूरत है। हमें बेस्ट प्रैक्टिस करने की आदत डालनी होगी और 10 से 5 वाले कल्चर से बाहर आना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सरलीकरण, समाधान और संतुष्टिकरण के मंत्र पर कार्य करना होगा। हमारा फ़ोकस समाधान पर होना चाहिए। एसीआर भरे जाने के समय यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जो टास्क दिया गया था वो हुआ या नहीं।हम इस कार्य को इसी वर्ष से प्रारम्भ करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी यह आम धारणा है कि जो योजना हम बनाते हैं वो योजनाएं देहरादून बेस्ड बन रही हैं। हमें पर्वतीय जिलों को विकास के खाके में शामिल करना ही होगा। राज्य की gdp में जिन ज़िलों योगदान कम है,उनकेलिए योजनाएँ बनाई जानी चाहिए।वर्तमान में भारत सरकार-नीति आयोग आदि सब हमें सहयोग करने को तैयार हैं। हिमाचल और हमारी जलवायु बहुत मिलती जुलती है। लेकिन हमें यह मंथन करना होगा कि कैसे वे बागवानी के क्षेत्र में हमसे बेहतर कर रहे हैं । हमारी स्थिति हिमाचल से बेहतर है। हम बाग़वानी को कैसे बढ़ायें। इस पर कार्यवाही होनी चाहिए 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देहरादून और आसपास के इलाके पहले से कहीं ज्यादा कंज्स्टेड हो जाएंगे। हमें उसके अनूरूप सुविधाओं को विकसित करना होगा।स्मार्ट सिटी को लेकर शिकायतें आती हैं।इसको ठीक करना है। हम यह नहीं कह सकते यह काम हमारे। समय का नहीं है।अच्छा ख़राब जो भी है अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है।इसको ठीक करना है।
उन्होंने कहा कि हमारा चिंतन व्यवहारिक होना चाहिए।

प्रदेश के हित में होना चाहिए। वर्ष 2025 तक केवल श्रेष्ठ राज्य की बात कहकर कुछ नहीं होने वाला बल्कि इसे हमको करकर दिखाना है। हमें 2025 तक एक सशक्त उत्तराखंड बनाना है। हमें विकास की योजनाएं अपने भूगोल के अनुसार बनानी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कहाँ जाना है?हम कहाँ पर हैं?रुकावटें क्या हैं? अगर हम यह समझ पाए तो समस्या का समाधान आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि घोषणाएँ सुनियोजित होनी चाहिए। यह धारणा बदलनी चाहिए कि सरकार में काम नहीं होते। काम करने का रास्ता निकाला जाना चाहिए। हम नहीं बल्कि हमारा काम बोलना चाहिए। हमें अपने काम को मन-वचन-कर्म से करना चाहिए उन्होंने कहा कि सभी का काल खंड उसके द्वारा किए गए कामों के लिए जाना जाएगा।

RELATED ARTICLES

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

Recent Comments