Home ब्लॉग कुश्ती पहलवानों की पीड़ा

कुश्ती पहलवानों की पीड़ा

अजय दीक्षित
जिन पहलवानों ने कुश्ती के अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारत के लिए, पदक जीते थे, तब वह ‘राष्ट्रीय नायक’ था। महिला या पुरुष कुछ भी हो  सकता है। वह चेहरा भारतीय खिलाड़ी का था। वह किसी भी खेल का प्रतिनिधि हो सकता है, लेकिन जीत के ऐसे लम्हों में हमारा ‘तिरंगा’ सम्मानित होता है। राष्ट्रगान की धुन बजाई जाती है। देश और प्रधानमंत्री गौरवान्वित महसूस करते हुए तालियां बजाते हैं। रोड शो के जरिए उन खिलाडिय़ों का अभिनंदन किया जाता है । उन्हें सम्मानों से नवाजा जाता है और सरकारी नौकरियां भी मुहैया कराई जाती हैं ।  प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर भारत के ऐसे होनहार, पदकवीर खिलाडिय़ों को रात्रि भोज दिया है, यह समूचा देश जानता है।

आज वही खिलाड़ी जंतर-मंतर पर धरना दिए बैठे हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं, मन में गहरी निराशा है। क्या वे अब देश के लिए ‘दंगल’ लड़ पाएंगे? क्या प्रधानमंत्री और सरकार के संज्ञान में नहीं है कि महिला पहलवानों ने यौन उत्पीडन के आरोप लगाए हैं। एक पहलवान तो 16 वर्षीय नाबालिग बताई गई है। सीधा ‘पॉक्सो’ का केस बनता है और आरोपित व्यक्ति जेल में होना चाहिए था। चूंकि भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष, भाजपा का 6 बार का बाहुबली सांसद, ब्रजभूषण शरण सिंह है, लिहाजा मुद्दे को लटकाया, भटकाया जा रहा है। पुलिस भी प्राथमिकी दर्ज करने में कन्नी काट रही है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया सरीखे चैम्पियन, पदकवीर पहलवानों को दुनिया जानती है। उन्होंने कुश्ती के लिए ‘मील- पत्थर’ स्थापित किए हैं। दुनिया उनके दंगल की दाद देती रही है।

वे यौन शोषण की शिकार पहलवान-बेटियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए, जो उनकी जीत पर गर्वोन्मत्त हुए थे। पहलवान-बेटियों को, अंतत:, सर्वोच्च अदालत की चौखट तक जाना पड़ा ।  दुनिया देश पर थू-थू कर रही होगी। देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी आरोपों को गंभीर माना है और दिल्ली पुलिस का जवाब तलब किया है। आज शीर्ष अदालत में सुनवाई है। दरअसल बुनियादी सवाल और चिंता खेल की है। खेलों के मामले में भारत अपेक्षाकृत कमजोर है। ऐसे यौन उत्पीडऩ किए जाएंगे, तो कमोबेश कौन मां-बाप अपनी बेटी को खेलने की इजाजत देगा? ये विश्वविख्यात पहलवान जनवरी, 2023 में भी जंतर-मंतर पर ही बैठे थे, तब उन्होंने खेल मंत्रालय के आश्वासन पर भरोसा करने की गलती की थी। इस अंतराल में मुक्केबाजी की 6 बार की विश्व चैम्पियन रहीं मैरी कोम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने क्या निष्कर्ष तय किए, क्या रपट तैयार की और सच तक पहुंचने की कोशिश की, सब कुछ परदे में है।

पहलवान रही और कमेटी की एक सदस्य बबीता फोगाट के रपट पर हस्ताक्षर किस तरह जबरन कराए गए और उनसे रपट भी छीन ली गई, इसका खुलासा उन्होंने ही किया है। कुश्ती संघ में ब्रजभूषण का आज भी वर्चस्व है। वरिष्ठ कोचों और संघ के अधिकारियों द्वारा महिला पहलवानों के परिजनों तक को धमकाया जा रहा है। पैसे. का लालच दिया जा रहा है। वे सभी दबाव में हैं। यह खुलासा भी धरने वालों ने ही किया। अदालत में सच सामने आ सकता है । सवाल यौन हिंसा का है और नया कानून बेहद सख्त है। प्राथमिकी दर्ज न करने वाला पुलिस अफसर भी नप सकता है ।

सवाल यह भी है कि आज कुश्ती में कुकर्म सामने आ रहे हैं, तो कल दूसरे खेलों की महिला खिलाडिय़ों के साथ घिनौनेपन किए जा सकते हैं। भारत में महिला क्रिकेट और हॉकी टीमें भी खेल रही हैं। बैडमिंटन और निशानेबाजी, तीरंदाजी आदि खेलों में भी महिलाओं ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। क्या खेल संघों के पुरुषों की हवस के लिए खेलों की बलि दी जा सकती है? यदि प्रधानमंत्री मोदी भी ऐसे मामलों पर खामोश हैं, तो यह ठीक नहीं है ।

RELATED ARTICLES

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

राजमार्गों का विस्तार

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में बीते वित्त वर्ष की तुलना में पांच से आठ प्रतिशत अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की संभावना है। पिछले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

चारधाम यात्रा- पचास जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य...

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

Recent Comments