Home मनोरंजन हॉटस्टार की वेब सीरीज में दिखेंगे ताहिर राज, मौनी रॉय और नेहा...

हॉटस्टार की वेब सीरीज में दिखेंगे ताहिर राज, मौनी रॉय और नेहा शर्मा

फिल्ममेकर मिलन लुथरिया ने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, द डर्टी पिक्चर और टैक्सी नंबर 9211 जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। वह हाल में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा में रहे हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब उनके आगामी प्रोजेक्ट के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मिलन के आगामी वेब सीरीज में ताहिर राज भसीन, मौनी रॉय और नेहा शर्मा नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक डिजिटल प्रोजेक्ट होगा, जिसमें ताहिर राज, मौनी और नेहा अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कहा जा रहा है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह सीरीज अर्नब रे की किताब सुल्तान ऑफ डेल्ही: एसेंशन पर आधारित होगी। एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट राहुल राउत ने इस संबंध में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, डायरेक्टर लुथरिया तड़प की रिलीज के बाद एक वेब सीरीज पर काम करेंगे।

अगले महीने की शुरुआत में इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होने वाली है। रिलायंस एंटरटेनमेंट इस सीरीज का निर्माण करने में सहयोग करेगी। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे एक गरीब शरणार्थी का बेटा उत्तर प्रदेश में एक हथियार तस्कर से लेकर दिल्ली में सबसे प्रभावशाली दलाल बनने तक का सफर तय करता है। यह एक क्राइम फिक्शन होगा, जिसमें अर्जुन भाटिया नामक शख्स के उभार की कहानी को फिल्माया जाएगा।
अर्नब की यह किताब पांच दशक और दो पीढिय़ों की कहानी को बयां करती है। इसमें महत्वाकांक्षा, लालच, प्यार और जुनून की गाथा भी शामिल है। हम अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर या अमेजन प्राइम वीडियो की मिर्जापुर जैसी कुछ उम्मीद कर सकते हैं। उम्मीद है कि दर्शकों को धमाकेदार शो देखने को मिलेगा। अगर इस शो का पहला सीजन सफल हुआ, तो इसके कई सीजन आ सकते हैं।

हालांकि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मौनी अपनी आगामी फिल्म वेल्ले की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। वह आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं, नेहा जी5 के आफत-ए-इश्क में नजर आई हैं, जो अक्टूबर में रिलीज हुई है। वह जोगीरा सारा रा रा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी।
ताहिर राज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित होगी, जिसके केंद्र में कपिल देव होंगे। ताहिर राज तापसी पन्नू के साथ फिल्म लूप लपेटा में दिखाई देंगे। वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म बुलबुल तरंग में नजर आने वाले थे। ऐसी चर्चा है कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को रद्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

रोहित शेट्टी के शो में नीति टेलर की होगी एंट्री, खतरों के खिलाड़ी 14 में मचेगा तहलका

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अब तक मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार, मनीषा रानी, समर्थ जुरेल, निमृत कौर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments