Home स्वास्थय थैरेपी की तरह काम करती है स्वीमिंग, सेहत को पहुंचाती हैं इस...

थैरेपी की तरह काम करती है स्वीमिंग, सेहत को पहुंचाती हैं इस तरह फायदे

सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में आपको व्यायाम और एक्सरसाइज़ को शामिल करने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर के सभी अंग उचित तरीके से काम करें। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या में स्विमिंग को शामिल कर सकते हैं जो शरीर के लिए एक संपूर्ण व्यायाम है। स्वीमिंग एक थैरेपी की तरह काम करती है जो शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने के साथ ही फिटनेस में सुधार लाने का काम करती हैं। 25 से 30 मिनट रोज स्विमिंग आपको कई तरह के फायदे पहुंचाती हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आपने कभी भी स्विमिंग नहीं की है तो आपको स्विमिंग के ये फायदे जरूर जान लेने चाहिए।

पूरे शरीर का वर्कआउट
स्विमिंग में आपके शरीर के सभी अंग शामिल होते हैं आप किसी भी प्रकार से स्विमिंग करें आपके पूरे शरीर का एक साथ व्यायाम हो सकता है। इसके अलावा, पानी में की जाने वाली गतिविधियां आपके शरीर से अधिक मेहनत करवाती हैं इसलिए पानी में किया गया 30 मिनट का व्यायाम जमीन पर 40 मिनट तक किए जाने वाली एक्सरसाइज के बराबर होता है। अगर आप स्वीमिंग करते हैं तो आपकी शरीर की एक्सरसाइज के साथ ही अन्य रोगों से भी राहत मिलती है।

वजन पर नियंत्रण
यह शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इससे व्यक्ति को डिहाइड्रेशन का सामना नहीं करना पड़ता और बॉडी शेप में रहती है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए यह बेहतर व्यायााम है। अच्छी तरह स्विमिंग की जाए तो लगभग आधे घंटे में 200 कैलोरीज बर्न की जा सकती हैं जो व्यायाम के तौर पर पैदल चलने की मात्रा में दोगुना है तेजी से स्विमिंग करना दौडऩे और साइकिल चलाने की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न करके आपको फिट बनाने में मदद करता है।

हृदय गति बनती हैं बेहतर
दूसरी मांसपेशियों की ही तरह हमारा हार्ट भी एक तरह का मसल्स ही होता है, जिसे आप मजबूती प्रदान कर सकते हैं। प्रत्येक धडक़न के साथ हार्ट ब्लड पम्प करता है और पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई करता है। लोअर रेस्टिंग हार्ट के स्वास्थ्य लाभ का मतलब है कि आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम है और तैराकों की लोअर रेस्टिंग हार्ट रेट 40 हार्ट बीट प्रति मिनट होती है। एक औसत व्यक्ति के लिए लोअर रेस्टिंग हृदय गति 60-70 बीट प्रति मिनट होती है। साथ ही इससे शरीर के लिए जरूरी हाई डेंसिटी लाइपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल बढऩे से रोकता है।

मजबूत होंगे आपके मसल्स
यदि रोजाना नियमित रूप से स्विमिंग की जाए जो किसी और एक्सरसाइज या कसरत का करना जरुरी नहीं होता तैराकी आपकी मांसपेशियों को बढ़ाने और उनमें मजबूती पैदा करने में मदद करती है आपकी मांसपेशियां बढ़ती हैं और मजबूत भी होती हैं। तैराकी के लिए एक्सरसाइज की तुलना में अधिक मेहनत की जरुरत होती है यही वजह है कि यह अधिक मेहनत आपके शरीर में मसल्स को सेहतमंद बनाने में बहुत मददगार साबित होती हैं।

डायबिटीज का खतरा होगा कम
डायबिटीज टाइप-1 व 2 दोनों के मरीजों के लिए स्वीमिंग एक थैरेपी की तरह काम करती है। तैराकी से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है जिससे वजन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इस वजह से शुगर लेवल में भी उतार-चढ़ाव नहीं होता है।

ब्लड सर्कुलेशन में होता हैं सुधार
तैरने से आपकी हृदय गति में सुधार होता है, जिससे शरीर में रक्त की आपूर्ति बढ़ जाती है। बढ़े हुए ब्लड सर्कुलेशन से उन क्षेत्रों में सुन्नता और झुनझुनी की समस्या कम होती है, जहां ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाने के कारण ये समस्याएं महसूस होती हैं।

स्ट्रेस और तनाव कम करने में मददगार
जब आप किसी भी चीज के कारण तनाव में हों या आमतौर पर आपका मूड अच्छा न हो तो स्विमिंग के लिए जाएं नियमित रूप से तैरने पर तनाव का स्तर कम किया जा सकता है, डिप्रेशन की समस्या और एंग्जायटी की समस्या में कमी लाई जा सकती है और बेहतर नींद प्राप्त की जा सकती है मानसिक फायदे प्राप्त करने के लिए हल्की-फुल्की स्विमिंग करें।

RELATED ARTICLES

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

पीरियड्स से पहले और बाद में क्यों होते हैं फेस पर पिंपल्स? क्या है इसकी वजह

पीरियड्स के दौरान हारमोंस चेंज होने लगते हैं. ऐसे में महिलाओं में कई सारे बदलाव देखे जाते हैं। पीरियड्स आने के पहले और बाद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments