पंजाब। पंजाब को नया मंत्रिमंडल मिल गया है। चंडीगढ़ में 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले हरपाल चीमा ने शपथ ली। सीएम भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित समारोह में मौजूद है। हरपाल चीमा के बाद मलोट की विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली।
पेशे से नेत्र सर्जन डॉ. बलजीत कौर मंत्रिमंडल में इकलौती महिला हैं। वे पूर्व आप सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों और पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं। यह आप की अच्छी मानसिकता है कि उन्होंने एक महिला को कैबिनेट में शामिल किया है। मैं अपने सभी कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। एक महिला और डॉक्टर के रूप में, मैं महिलाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी।