Home उत्तराखंड उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलेंगी शुगर व ब्लड प्रेशर...

उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलेंगी शुगर व ब्लड प्रेशर की दवाईयां, निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर स्वास्थ्य मंत्री ने लगाई अधिकारियों को जमकर फटकार

देहरादून। उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में अब डायबिटीज (मधुमेह) और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की दवाईयां निशुल्क दी जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को प्रभावी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नवंबर व दिसंबर में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत एक लाख लोगों के निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन और चश्मा वितरण का अभियान चलाया जाएगा।

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में हो रही लेटलतीफी और बजट खर्च करने की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक को लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अस्पतालों में खाली पड़े एक्सरे व लैब टेक्नीशियनों के 240 पदों को एक माह के भीतर आउटसोर्स से भरने और एनएचएम के तहत चिकित्साधिकारी, नर्स, फर्मासिस्ट, काउंसलर, टैक्नीशियन व एएनएम के पदों को 10 नवंबर तक भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर वैक्सीन की शत प्रतिशत डोज लगाने के लिए आशा वर्करों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 68 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें सिर्फ 17 करोड़ रुपये ही अब तक खर्च किए हैं। इसके अलावा आपदा मोचन निधि व अन्य केंद्रीय योजनाओं से स्वीकृत धनराशि को खर्च करने की रफ्तार धीमी है।

बैठक में एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदों में 872 करोड़ की राशि के सापेक्ष 530 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी, जिसमें से 163 करोड़ की धनराशि का उपयोग कर लिया गया है।

बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा, निदेशक एनएचएम डॉ.सरोज नैथानी, डॉ.विनीता शाह, वित्त नियंत्रक कविता नबियाल, खजान चंद पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments