Home अंतर्राष्ट्रीय श्रीलंका: व्यापक प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

श्रीलंका: व्यापक प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

श्रीलंका। व्यापक प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। देश की मुख्य तमिल पार्टी तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव व महाभियोग के मुद्दे पर विपक्ष का साथ देने के लिए तैयार है। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के तहत 10,000 से अधिक लोग शनिवार को गाले फेस ग्रीन पार्क में इकट्ठा हुए और उन्होंने रातभर प्रदर्शन किया। मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) शुक्रवार को ही गोटाबाया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान कर चुकी है। विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा राष्ट्रपति प्रणाली की समाप्ति की मांग कर चुके हैं।

225 सदस्यीय सदन में एसजेबी व टीएनए के कुल 64 सदस्य हैं। चुनाव के समय सत्तारूढ़ श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) गठबंधन के पास 150 मत थे, लेकिन 42 सांसदों ने उससे नाता तोड़ लिया है। उधर, गोटाबाया ने मौजूदा आर्थिक संकट पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई है, जिसमें गठबंधन के 11 दलों के साथ-साथ 42 निर्दलीय सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। सरकार आर्थिक मदद के लिए सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) से वार्ता करने वाली है।

दूसरी तरफ, बड़ी संख्या में लोग शनिवार सुबह से ही गाले फेस में इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। इसी स्थान पर सचिवालय भी है। शाम होते-होते पूरा रास्ता प्रदर्शनकारियों से भर गया और यातायात बाधित हो गया। एक प्रदर्शनकारी ने रविवार सुबह छह बजे इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘हम अब भी यहां हैं।’ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जनसमूह ने रातभर प्रदर्शन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने गोटाबाया सरकार को बताया अक्षम: पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गोटाबाया सरकार पर अक्षम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे समय में ऐसा नहीं हुआ.. लोगों को जरूरी सामग्री की खरीद के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ा। लोग सड़कों पर हैं और इसके लिए गोटाबाया सरकार की अक्षमता जिम्मेदार है।’

सेंट्रल बैंक को स्वतंत्र छोड़ना होगा : गवर्नर: सेंट्रल बैंक आफ श्रीलंका के नवनियुक्त गवर्नर नंदलाल विक्रमसिंघे ने आर्थिक संकट से पार पाने का विश्वास जताते हुए कहा कि इसके लिए सेंट्रल बैंक को स्वतंत्र छोड़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति गोटाबाया ने उन्हें स्वतंत्र रूप से बैंक के संचालन का अधिकार देते हुए आर्थिक संकट को दूर करने का उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

भारत ने भेजी सब्जियों व राशन की खेप: एएनआइए के अनुसार, भारत से भेजी गई सब्जियों व राशन की खेप कोलंबो पहुंच गई है। भारत अबतक 2.70 लाख टन तेल की आपूर्ति श्रीलंका को कर चुका है। उसने श्रीलंका को एक अरब डालर का कर्ज देने का भी एलान किया है। श्रीलंका में महंगाई का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक किलो चावल की कीमत 200-240 रुपये पहुंच चुकी है। हालांकि, सरकार ने किफायती दर पर चावल बिक्री शुरू की है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है।

RELATED ARTICLES

देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

देश पर सबसे खराब तानाशाही थोपी गई, जो न्यायपालिका की बर्बादी का आधार बन रही है - इमरान खान इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

सडक़ों, घरों और मॉल में भरा पानी दुबई ।  संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से हालात भयावह नजर आए।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

Recent Comments