Home उत्तराखंड आम आदमी पार्टी को झटका, 75 कार्यकर्ताओ ने झाड़ू छोड़ कमल को...

आम आदमी पार्टी को झटका, 75 कार्यकर्ताओ ने झाड़ू छोड़ कमल को अपनाया

देहरादून। सैकड़ो आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ को छोड़ भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। यह कार्यकर्ता हरिद्वार जिले और ऋषिकेश से हैं । प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, महामंत्री (संगठन) अजेय एवं प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा। इस मौके पर दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी से जो लोग भाजपा में आए हैं वो हमारे परिवार के सदस्य और उनका सम्मान पार्टी में सुरक्षित रहेगा। उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा प्रत्याशियों की जीत का अंतर बढ़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ने कहा कि जो आज आम आदमी पार्टी के गठन से आम आदमी पार्टी को सेवा देरहे पदाधिकारी व कार्यकर्ता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और उत्तराखंड में भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर आज भाजपा का दामन थाम रहे हैं उनका फैसला सुखद और प्रदेश हित में है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में प्रयास करेंगे ऐसी उन सभी से अपेक्षा है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश के विरोधियों को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है और पंजाब के घटनाक्रम को इस तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की छवि इस तरह की रही है और कांग्रेस इसका फायदा उठाना चाहती थी और खुद कांग्रेस के सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रियंका सिद्धू की पक्षधर रही है, लेकिन जनता के आगे किसी की नहीं चलती और यही हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सैन्य पृष्ठभूमि के है और सीमावर्ती राज्य के सीएम होने से हर समस्या से अवगत हैं। सिद्धू तमाम तरह के विरोध के बावजूद पाकिस्तान गये और यह सब साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि यह समय राष्ट्रवादी लोगों का राष्ट्र विरोधियो के खिलाफ खड़े होने का है और उन परिस्थितियों में जब हमारी सीमाओ पर भारत के दुश्मन नजरें गढाये खड़े है तो देश की मजबूती के लिए सतर्क और खड़े होने की जरुरत है।

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से आप के प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी, मीडिया प्रभारी हरिद्वार नवीन सिंघल, विधानसभा प्रभारी हरिद्वार संजीव तोमर, अरविंद मिश्रा, आदित्य मिश्रा, पंकज अवस्थी, राजीव तिवारी, विपुल कुमार, सूरज कुमार, राजेंद्र सती, बृजेश शर्मा, देवेश वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक कौशिक, राजेश गौतम, गोविंद शर्मा, रामवीर सिंह, हरिओम त्यागी, सूरज मिश्रा, अर्जुन नेगी, यश मिश्रा, राजीव महेश्वरी, विकास सतपाल, धर्मराज, दयानंद गौतम, रेखा सहित 75 लोगों ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

Recent Comments