Home उत्तराखंड विधि-विधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के खुले कपाट

विधि-विधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के खुले कपाट

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चारण और बाबा के जयकारों के बीच विधि-विधान से पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालु के दर्शनार्थ खोले गए हैं। इस मौके पर 350 श्रद्धालु मौजूद थे। सोमवार को सुबह पांच बजे गौंडार गांव में पुजारी बागेश लिंग ने मद्महेश्वर की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया और आरती उतारी। सुबह छह बजे ग्रामीणों के जयकारों के बीच भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली ने गौंडार गांव से अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बाबा को धाम के लिए विदा करने के लिए गौंडारवासी बणतोली तक पहुंचे। यहां से खटरा, नानू, मैखंभा, कुन्नचट्टी होते हुए द्वितीय केदार की डोली सुबह 10.30 बजे देवदर्शनी पहुंची।

इसके बाद मंदिर परिसर से थौर-भंडारी के शंख ध्वनि से बुलावे पर आराध्य की डोली ने देवदर्शनी से अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया और 10.45 बजे मंदिर परिसर में पहुंची। मंदिर और अन्य अधीनस्थ मंदिरों की तीन परिक्रमा के बाद डोली को मंदिर परिसर में विराजमान किया गया। उसके बाद ठीक 11 बजे भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद डोली से भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को उतारकर मंदिर के गर्भगृह में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए स्थापित किया गया। साथ ही ब्राह्ममणखोली के दस्तूरधारी ब्राह्मणों ने मंदिर परिसर में संपूर्ण भारतवर्ष की कुशलता के लिए यज्ञ-अनुष्ठान कर आहुति दी। भक्तों को शीतकाल में द्वितीय केदार के स्वयंभू लिंग को दी गई समाधि की भष्म व पुष्प प्रसाद रूप में वितरित किए गए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, सरंपच शिशुपाल पंवार, थौर भंडारी मदन सिंह पंवार, शिव सिंह रावत, बलवीर पंवार, भूपेंद्र सिंह, अरविंद, अशोक, भगत सिंह पंवार, यात्री प्रभारी रमेश नेगी, डोली पंवार दीपक पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट मौजूद थे। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने मंदिर परिसर में पहुंची। परिक्रमा के बाद आराध्य ने मंदिर परिसर में रखे अपने ताम्र पात्रों का निरीक्षण कर एक-एक बर्तन देखे। भगवान के इन पात्रों में आचमन से लेकर बड़े-बड़े ताम्रपात्र हैं।

मद्महेश्वर के मंदिर को तीन क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया। पुजारी शिव शंकर लिंग के मार्गदर्शन में गौंडार गांव के युवक भूपेंद्र पंवार के सहयोग से मंदिर को फूलों से सजाया है। वहीं देवदर्शनी में लोनिवि द्वारा भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था।

RELATED ARTICLES

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

आगामी मानसून सीजन की तैयारी हुई शुरू, लगाए जा रहे आठ डॉप्लर रडार और 195 सेंसर 

जेसीबी व एंबुलेंस को जीपीएस से किया जा रहा लैस  देहरादून। आगामी मानसून सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम, हिमस्खलन, बाढ़ के पूर्वानुमान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो...

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

डबल इस्मार्ट का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की...

आगामी मानसून सीजन की तैयारी हुई शुरू, लगाए जा रहे आठ डॉप्लर रडार और 195 सेंसर 

जेसीबी व एंबुलेंस को जीपीएस से किया जा रहा लैस  देहरादून। आगामी मानसून सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम, हिमस्खलन, बाढ़ के पूर्वानुमान...

रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

एक साथ दिखेंगे सोनिया गांधी और अखिलेश यादव रायबरेली। सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित...

दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे

जब बच्चों के दांत आने लगते हैं, तो उन्हें काफी दर्द होता है। इस समय में बच्चों को खास तरह की चीजें चबाने में...

चारधाम यात्रा – मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध 

वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक बढ़ाई रोक  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़...

सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अधिक से...

Recent Comments