Home मनोरंजन सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा 12 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा 12 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में उनके आइटम नंबर ने ना जाने कितनों को दीवाना बना लिया होगा। अभिनेत्री के डांस और अदाओं पर फैंस फिदा हो गए थे। अब उनकी नई फिल्म यशोदा की घोषणा हो गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
समीक्षक तरण आदर्श ने इस फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, सामंथा की पैन इंडिया फिल्म यशोदा को रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म 12 अगस्त, 2022 को आएगी। हरि शंकर और हरीश नारायण फिल्म का निर्देशन करेंगे। शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। मई के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। शिवलेंका श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म का लेखन भी हरि और हरीश की जोड़ी ने किया है। यह एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो हिन्दी सहित तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। यशोदा में उन्नी मुकुंदन और वरलक्ष्मी सरथकुमार नजर आएंगे। राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पना गणेश, दिव्या श्रीपदा और प्रियंका शर्मा जैसे कलाकार भी फिल्म में अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। खबरों की मानें फिल्म को 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जाएगा।
अभिनेता वरुण धवन ने सिटाडेल के हिन्दी वर्जन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। वह इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस सीरीज में सामंथा वरुण के अपोजिट नजर आएंगी। यह प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी ड्रामा सीरीज सिटाडेल का देसी संस्करण होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स को एक फ्रेश जोड़ी की तलाश थी। यही वजह है कि उन्होंने सामंथा को कास्ट किया। इस सीरीज में वह एक्शन अवतार में दिखेंगी।

सामंथा ने हॉलीवुड निर्देशक और स्क्रीनराइटर फिलिप जॉन की अगली फिल्म अरेंजमेंट्स ऑफ लव साइन कर ली है। वह जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर अपनी चुप्पी साध रखी है कि वह किस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में पदार्पण करेंगी। हाल में खबरें सामने आई थीं कि उन्हें यशराज फिल्म्स की तरफ से तीन फिल्मों का ऑफर मिला है। सामंथा को पिछले साल द फैमिली मैन 2 में देखा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हैं। हाल में उन्होंने अपना फीस बढ़ाया है और एक फिल्म के लिए वह करीब 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

RELATED ARTICLES

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

रोहित शेट्टी के शो में नीति टेलर की होगी एंट्री, खतरों के खिलाड़ी 14 में मचेगा तहलका

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अब तक मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार, मनीषा रानी, समर्थ जुरेल, निमृत कौर...

दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का दमदार टीजर जारी, अभिनेता मध्यमवर्गीय बैंकर की भूमिका में आए नजर

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लकी भास्कर को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम के कार्यों का लिया जायजा

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं पुन:विकास कार्यों के मास्टर प्लान के फेस 2 के...

जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब जोमैटो से खाना मंगाना थोड़ा...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस (Congress) ने झारखंड के गोड्डा से...

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  जयपुर। आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस...

चारधाम यात्रा – सात दिन में 12.48 लाख पहुंची पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ के लिए 4,22,129 श्रद्धालुओं ने किया पंजीकरण  देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। सात दिन...

Recent Comments