Home खेल रोहित शर्मा की जगह ऋषभ पंत साबित होते बेहतर कप्तान : स्वान

रोहित शर्मा की जगह ऋषभ पंत साबित होते बेहतर कप्तान : स्वान

नई दिल्ली । टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर खत्म होने और विराट कोहली के टी-20 टीम की कप्तानी छोडऩे के बाद बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम का नया कप्तान बनाया है और विराट को आराम दिया है। बोर्ड के इस फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है कि बेशक रोहित इस पद पर काबिज होने के लिए फिट हैं, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए चयनकर्ताओं को किसी युवा को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, ऋषभ पंत इस पद के लिए रोहित से भी ज्यादा बेहतर होते। स्वान ने कहा, रोहित अच्छे हैं, लेकिन लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी नहीं कर सकते, जबकि पंत अगले 10 सालों तक यह जिम्मेदारी उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार काम किया है। उन्होंने अपने खेल का लेवल बढ़ाया है और उनमें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का मिक्स-अप नजर आता है। इसके अलावा पंत विराट की तरह जोशीले नजर आते हैं, साथ ही विकेट के पीछे हंसते-मुस्कुराते रहते हैं और खिलाडिय़ों से बात करते रहते हैं।

इस साल की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने पर पंत को कप्तानी सौंपी गई थी। उन्होंने किस्मत से मिले इस मौके को अच्छी तरह भुनाया और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। पंत इस समय उन चुनिंदा भारतीय खिलाडिय़ों में शामिल हैं, जिन्हें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जगह मिलती है। स्वान ने यहां कहा भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के पंत बेहतरीन उम्मीदवार हैं। मैं रोहित शर्मा का नाम सिर्फ इसलिए नहीं ले रहा हूं क्योंकि उम्र उनके आड़े हाथ आ रही है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  जयपुर। आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments