Home उत्तराखंड उत्तराखंड का लाल जम्मू-कश्मीर में हुआ शहीद, घर का इकलौता चिराग था...

उत्तराखंड का लाल जम्मू-कश्मीर में हुआ शहीद, घर का इकलौता चिराग था मनदीप नेगी, पिता बोले- बेटे के बलिदान पर गर्व

कोटद्वार। जम्मू कश्मीर की साजियान पोस्ट पर तैनात उत्तराखंड निवासी 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान मनदीप नेगी (23) बिजली गिरने से शहीद हो गए। वे पौड़ी जिले के निवासी थे। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।

शनिवार को पैतृक घाट पर सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप के शहीद होने की खबर से उनके घर में मातम छा गया है। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे। घर में मनदीप की शादी की तैयारी चल रही थी। माता, पिता कोई शुभ मुहूर्त देखकर शादी का दिन तय करने वाले थे। बेटे की मौत की खबर से पिता सत्यपाल सिंह और मां आनंदी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता सतपाल का कहना है कि रोज शाम मनदीप का फोन आता था। बृहस्पतिवार को उसका फोन नहीं आने से वे कुछ आशंकित तो थे। लेकिन उन्हें मनदीप की शहादत की खबर मिलेगी, यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था। उनका कहना है कि बेटे की शहादत का गम तो जीवन भर रहेगा, लेकिन उन्हें अपने बेटे के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।

सकनोली के प्रधान मेहरबान सिंह ने बताया कि उनके गांव का बेटा मनदीप नेगी मार्च, 2018 में 11वीं गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुआ था। जनवरी, 2019 में वे प्रतिनियुक्ति पर 40 राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू कश्मीर ड्यूटी पर गए थे और वहां साजियान पोस्ट पर तैनात थे।

बृहस्पतिवार शाम मनदीप अन्य सैनिकों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मनदीप और उसके एक अन्य साथी पर बिजली गिर गई, जिसमें मनदीप शहीद हो गए। जबकि उनका साथी बच गया।

मनदीप के शहीद होने की सूचना से गांव में मातम पसर गया। बेटे की मौत की खबर से पिता सतपाल सिंह और मां हेमंती देवी सदमे में हैं। सेना की ओर से परिजनों को बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी।

शहीद मनदीप के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी और जिला पंचायत सदस्य हेमलता रावत आदि ने गहरा शोक जताया है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments