Home स्वास्थय लाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के...

लाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसकी कई किस्में होती हैं। ज्यादातर लोग हरे और लाल सेब को लेकर उलझन में रहते हैं कि इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। अगर आप भी इसी कशमकश में रहते हैं तो आपको बता दें कि दोनों सेबों में ज्यादा अंतर नहीं है। आइए जानते हैं कि लाल सेब और हरे सेब में से कौन सा सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है।

हरे सेब में कौनसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं?
हरे सेब स्वाद में खट्टे होते हैं और इनका छिलका मोटा होता है। हरे सेब में लाल सेब की तुलना में विटामिन- ए, विटामिन- बी, विटामिन- सी, विटामिन- ई और विटामिन- के की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। इसी तरह हरे सेब में लाल सेब की तुलना में अधिक आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन भी होता है। इसके अलावा हरे सेब में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा के साथ शुगर भी कम होती है।

लाल सेब में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

लाल सेब का स्वाद मीठा और रसीला होता है। इसका छिलका पतला, रसीला और लाल होता है। इसके छिलके का लाल रंग एंथोसायनिन नामक विशेष तत्व की उपस्थिति के कारण होता है। लाल सेब में हरे सेब की तुलना में पोषण मूल्य कम होता है और इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। हालांकि, इस सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण की उच्च मात्रा मौजूद होती है।

लाल और हरे सेब में प्रमुख अंतर समेत फायदे
लाल और हरे सेब के छिलके का रंग अलग-अलग होता है और इनका स्वाद भी एक-दूसरे से भिन्न होता है। इनके फायदों की बात करें तो हरे सेब का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह सेब पाचन, फेफड़े और किडनी के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। लाल सेब का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है और इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में भी सक्षम है।
लाल और हरे सेब में से स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर कौनसा है?

अब बारी आती है यह उलझन दूर करने की कि लाल और हरे सेब में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। हरे सेब के कुछ पौष्टिक तत्व लाल सेब से थोड़े ज्यादा हैं और कैलोरी के मामले में भी लाल सेब से बेहतर है। इसलिए सीमित मात्रा में हरे सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि लाल सेब के सेवन से कोई नुकसान होता है।

RELATED ARTICLES

सुबह खाली पेट चाय पीना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

चाय का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत देश में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। कई लोग दिन...

वजन कम करने के लिए क्या खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीना सही है?

एप्पल साइ़ड़र विनेगर में कई औषधीय गुण होते हैं. जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अक्सर लोग वजन कम करने के...

स्वाद के साथ-साथ फायदों से भी भरपूर होता है शहतूत का फल, डाइट में करें शामिल

जब बेरी खाने की बात आती है तो आमतौर पर लोग स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और चेरी आदि पसंद करते हैं, लेकिन भारत में मिलने वाली...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मिर्जापुर सीजन 3 का फर्स्ट लुक आउट, गुड्डू भैया और गोलू कुर्सी के दावेदार

ओटीटी की दुनिया पर राज करने वाले कालीन भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर ‘मिर्जापुर 3’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं....

नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

चुनाव में कानून व्यवस्था के दावे के बीच गुरुद्वारे में गोलियों की तड़तड़ाहट हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा-डीजीपी नानकमत्ता। लोकसभा चुनाव के...

हर बार की तरह इस बार भी महंगाई का बोझ लेकर आ रहा नया वित्तीय वर्ष

राजमार्गों पर टोल शुल्क के साथ ही पानी की दरों में भी होगी बढ़ोत्तरी  जून तक नहीं पड़ेगा बिजली की दरों में बढ़ोतरी का बोझ देहरादून।...

कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग, तो इन ट्रिक्स की मदद से मिनटों में होगा ये साफ

होली खेलना हर किसी को पसंद होता है. कई लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं, तो कई गुलाल से, ऐसे मैं कपड़ों पर...

निर्वाचन टीम को पोलिंग बूथ तक लाने वाले वाहनों का किराया तय

3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती देखें, तय किराया देहरादून। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के तहत राज्य में अभी तक 3 करोड़ 60 लाख...

आईपीएल 2024- रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया 

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर  नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ...

देवभूमि में कमल खिलाने को सीएम धामी ने दूसरे दिन नैनीताल सीट से किया ताबड़तोड़ प्रचार

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार पर जनता का दिखा भरोसा हर दिन...

मैं हूं मोदी का परिवार- विपक्ष का विरोध हास्यास्पद

अवधेश कुमार मैं हूं मोदी का परिवार टैगलाइन 2024 के चुनाव का एक प्रमुख नारा बन गया है। यह वैसे ही है जैसे 2019 लोक...

ओडिशा में आगामी लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए भी होगा मतदान, यहां जानें सारी डिटेल्स

नई दिल्ली। ओडिशा में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। राज्‍य में कुल 21 लोकसभा और 147 विधानसभा...

धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा

छोटे प्रदेश से बड़े मैदान में हुंकार भरेंगे सीएम धामी भाजपा के राष्ट्रीय टॉप स्टार प्रचारकों में युवा मुख्यमंत्री धामी भी टॉप पर उत्तराखंड के अलावा...

Recent Comments