Home उत्तराखंड दून हरिद्वार मार्ग पर लच्छि वाला टोल टैक्स पर कल से बदल...

दून हरिद्वार मार्ग पर लच्छि वाला टोल टैक्स पर कल से बदल जाएंगे रेट, देखिये रिपोर्ट

देहरादून -: बढ़ती महंगाई के साथ साथ अब रोड पर चलना भी दूभर होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्गों में पड़ने वाले टोल प्लाजा में 1 अप्रैल से ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। एनएचएआई ने 10 फीसदी तक शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। टोल महंगा होने से बस किराया और माल भाड़ा भी बढ़ जाएगा। दून-हरिद्वार और ऋषिकेश हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब लच्छीवाला टोल पर ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ेगा।

टोल टैक्स में वृद्धि से यात्री वाहनों के किराये और मालभाड़े में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे निजी वाहन चालकों के साथ ही बस-टैक्सी से सफर करने वालों की जेब भी ढीली होनी स्वभाविक है।

हरिद्वार देहरादून मार्ग पर लच्छीवाला में पिछले साल फरवरी में टोल प्लाजा शुरू हुआ था। यहां से हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। गढ़वाल के साथ कुमाऊं की बसें भी यहां से गुजरती हैं। टोल टैक्स महंगा होने से अब बस वाहनों और टैक्सियों के रेट में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह रही नई रेट लिस्ट:

1. टोल प्लाजा के बीस किमी दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास की विशेष व्यवस्था है।

2. पहले टोल प्लाजा पर इनका पास 275 रुपये में बनता था, जो अब 40 रुपये बढ़कर 315 रुपये हो गया।

3. पहले दून में लच्छीवाला टोल प्लाजा के रेट और अबके रेट में जमीन आसमान का अंतर है। पहले कार-जीप के (एक तरफ) के 85 रुपए चुकाने पड़ते थे, जो अब बढ़कर 95 हो गए हैं।

4. कार – जीप (दो तरफ उसी दिन ) के पहले 125 रुपए चुकाने पड़ते थे जो कि बढ़ा कर 145 रुपए कर दिए गए हैं।

5. लाइट कॉमर्शियल वाहन ( एक तरफ) का रेट भी 20 रुपए बढ़ा दिया गया है। पहले यह 135 था जो कि बढ़कर 155 हो गया है।

6. लाइट कॉमर्शियल वाहन (दो तरफ उसी दिन) के पहले 200 देने पड़ते थे, जो कि अब 235 हो गए हैं ।

7. भारी वाहन 4 से 6 एक्सल (एक तरफ) के 440 थे जो कि 70 रुपए बढ़ा कर 510 कर दिया गया है।

बता दें कि, देहरादून जिले में पंजीकृत कामर्शियल वाहनों को टोल प्लाजा पर टैक्स में छूट मिलती है। इसमें भी बढ़ोतरी हुई है। पहले जीप और कार का एकतरफा टैक्स 40 रुपये था, जो दस रुपये बढ़कर 50 रुपये हो गया है।

1. लाइट कामर्शियल वाहन (मिनी बस) का टैक्स पहले 65 रुपये था, जो अब 15 रुपये बढ़कर 80 हो गया है।

2. इसी तरह ट्र एक्सल बस और ट्रक का टैक्स 140 रुपये से 25 रुपये बढ़कर 165 रुपये हो गया है।

3. थ्री एक्सल बस और ट्रकों का 155 रुपये से बढ़कर 180 रुपये हो गया है।

4. अन्य भारी वाहनों के टैक्स में भी 35 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments