Wednesday, May 31, 2023
Home मनोरंजन अजय देवगन की सिंघम 3 में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार

अजय देवगन की सिंघम 3 में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार

सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बॉलीवुड में अपना दबदबा रहा है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में बन चुकी हैं। इनमें सिंघम और सिंघम रिटर्न्स का नाम शामिल है। पिछले कुछ समय से सिंघम 3 को लेकर चर्चा चल रही है। हाल में जानकारी सामने आई थी कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन जल्द इस फिल्म की घोषणा करेंगे। अब ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघम 3 में रणवीर और अक्षय भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। सूत्र ने बताया कि रोहित की कॉप यूनिवर्स के दो और हीरो रणवीर और अक्षय फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वे दोनों फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रिपोर्ट की मानें तो उनका किरदार उसी तरह का होगा, जैसे फिल्म सूर्यवंशी में अजय और रणवीर ने काम किया है।

एक सूत्र ने कहा था, फिल्म सिंघम गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इसकी अगली कड़ी सिंघम रिटर्न्स मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी थी। अब रोहित और अजय चीजों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिंघम 3 आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सूत्र ने आगे बताया कि इस फिल्म में हीरो आतंकवादी संगठनों को पकडऩे के लिए पाकिस्तान की यात्रा करता है। खबरों की मानें तो सिंघम 3 में अजय और जैकी श्रॉफ के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। सूत्र की मानें तो फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से सूर्यवंशी खत्म हुई थी। बहादुर पुलिस वाले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए रवाना होंगे, ताकि आतंकी संगठनों के मुखिया का पता लगाया जा सके। उनकी नजर दुनिया के नक्शे से भारत को नष्ट करने की है। फिल्म की शूटिंग 2022 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिन्दी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अजय के अलावा प्रकाश राज और अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थीं। इस सीरीज की दूसरी फिल्म सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी रोहित ने किया था, जिसमें अजय के साथ करीना कपूर और अनुपम खेर दिखे थे।

RELATED ARTICLES

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

कान्स में सनी लियोनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा है। उर्वशी रौतेला, सारा अली खान से लेकर मृणाल ठाकुर तक...

पुष्पा-2 में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह, असफलता से उबरने का प्रयास

हिन्दी सिनेमा के ऊर्जावान सितारों में शामिल रणवीर सिंह इन दिनों अपनी असफलता को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी गत वर्ष प्रर्दशित रोहित शेट्टी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

घर के साथ-साथ बाथरूम और किचन की सफाई करना भी जरूरी होता है। खासतौर पर वहां लगे नलों की सफाई जरूरी है। ऐसा नहीं...

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो लड़कों ने नाबालिग को भगाया, स्थानीय लोगों में उभरा गुस्सा, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला...

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...

Recent Comments