Home राष्ट्रीय कर्तव्य पथ पर इस साल भी नहीं दिखेगी राजस्थान की झांकी

कर्तव्य पथ पर इस साल भी नहीं दिखेगी राजस्थान की झांकी

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम दौर में इस वर्ष भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा लेकिन इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड में देश के सबसे बड़े आकार वाले प्रदेश राजस्थान सहित कुछ अन्य प्रदेशों की झाकियाँ कर्तव्य पथ पर चलती हुई नहीं दिखेंगी।

राजस्थान की झाँकी गत वर्ष भी राजपथ से नही गुजरी थी और अब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पथ का नाम बदल कर्तव्य पथ रखा है तब भी रंग बिरंगें राजस्थान की झाँकी का सूनापन जारी रहेगा। अंतिम बार कोरोना महामारी से पहलें 2019 में राजस्थान की झाँकी निकली थी। प्रदेश के नोडल विभाग राजस्थान ललित कला अकादमी के एक अधिकारी ने बताया कि पिछलें दो वर्षों से केन्द्र सरकार की ओर से झाँकी निकालने का प्रस्ताव भेजने की सूचना भी नही मिल रही है। इस बार संयोग से राजस्थान के साथ कांग्रेस शासित दूसरे प्रदेशों छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश की झाँकियां भी गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा नहीं होंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कुल?16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी। जिनमें जिन राज्यों की झांकियां शामिल होंगी उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम,दादर-नागर-दमन द्वीप, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं। गत वर्ष 2022 में सेंट्रल विस्टा का काम चलने के कारण स्थानाभाव में 12 राज्यों को ही अपनी अपनी झांकियां पेश करने का अवसर दिया गया था।

इस बार आर डी परेड में जो प्रदेश झांकियां ले कर आ रहे हैं उनमें से एक भी राज्य कांग्रेस शासित नहीं है। साथ ही दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की झांकी भी नही दिखेंगी । साथ ही बिहार और पंजाब जैसे गैर एनडीए शासित प्रदेशों को भी स्थान नही मिला हैं हालांकि इस बार परेड में भाजपा शासित कर्नाटक और मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों की झांकियां भी नहीं सजेगी।

इन दिनों देश की राजधानी नई दिल्ली के साथ ही देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण पर है। नई दिल्ली में विकसित हों रहें सेंट्रल विस्टा के नए रंग रूप वाले कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड की जोरशोर से तैयारियाँ हों रही हैं। इस बार परेड में मिस्र के?राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल?होंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति प्रदेशों की झांकियां के प्रस्ताव को कई दौर की बैठकों में अपने निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप जाँचने परखने के बाद सलेक्ट या रिजेक्ट करती हैं। माना जाता हैकि गणतंत्र दिवस परेड के इस भव्य समारोह में हर प्रदेश को अपने राज्य के ऐतिहासिक, हेरिटेज और सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाता हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में शनिवार को तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की...

मुख्य सचिव ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के दिए निर्देश

होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिकों के विरूद्ध भी होगी कारवाई  देहरादून। चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रदेश की...

दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते मामले चिंताजनक

-अमित बैजनाथ गर्ग गैर संचारी रोग यानी कि एनसीडीज के तहत आने वाले कैंसर को लेकर लैंसेट कमीशन की ओर से हालिया जारी नई रिपोर्ट...

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

Recent Comments