Home राजनीति हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत-...

हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है और यह प्रायोजित यात्रा भी उसी ओर बढ़ रही है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना चाहते हैं परंतु देश का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटते।

राहुल पर हमला जारी रखते हुए ठाकुर ने कहा कि इनके समय में (यूपीए सरकार के दौरान) भारत दुनिया की लडख़ड़ाती चरमराती अर्थव्यवस्थाओं में आता था, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इनके समय में हिंदुस्तान की परंपराओं का गला घोंटा जाता था और यह हर बात के लिए पश्चिमी संस्कृति की ओर देखते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति, सभ्यता और गौरवपूर्ण इतिहास के पुनर्जागरण का कार्य किया है। कांग्रेस की मानसिकता गुलामी की मानसिकता है और ये हमेशा से भारत और भारतीयता को बदनाम करते आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के पहले के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप उनके पूर्व के बयानों को देखेंगे तो राहुल गांधी भारत को देश ही नहीं मानते बल्कि राज्यों का संघ मानते हैं। वे लगातार भारत के बढ़ते कदमों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं। राहुल गांधी बताएं कि इस प्रायोजित कार्यक्रम के द्वारा वह क्या करना चाहते हैं? क्या विदेश जाकर देश के ऊपर कीचड़ उछालना ही उनका एकमात्र काम बच गया है?

उन्होंने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हाल की विदेश यात्रा में 2 दर्जन से अधिक राष्ट्र अध्यक्षों से मिलकर 50 से ज्यादा मीटिंग करते हैं। दुनिया भारत के बढ़ते कदमों की चर्चा करती है और भारत को आशा की किरण के रूप में देखती है। दुनिया के नेता कहते हैं कि मोदी पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। एक नहीं कई सर्वे में यह सिद्ध हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बोलते हैं कि ‘मोदी इज द बॉस’। इटली की प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता बताती हैं। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री मोदी का पैर छूकर अभिवादन करते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं कि जो 75 वर्षों में नहीं हो पाया वह पीएम मोदी ने 9 वर्षों में कैसे कर दिया।

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जिस कालखंड की बात कर रहे हैं उस दौरान देश और उत्तर प्रदेश दोनों में कांग्रेस की सरकार थी। 1980 के दशक में दलितों पर अत्याचार होते थे। शायद राहुल गांधी यह बताना चाहते थे कि उनकी सरकार में दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते थे और आज नरेंद्र मोदी की सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ कार्य हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट, दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ उतरे कन्हैया कुमार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग तैयारियों के बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अपनी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी 

उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़...

सीलिंग फैन की तेज आवाज से हो रही है परेशानी, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

क्या आपके घर का पंखा ज्यादा शोर कर रहा है? अगर हां, तो परेशान न हों. अक्सर बहुत से लोग इसी तरह की समस्या...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग हैदराबाद/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा...

आचार संहिता के उल्लंघन मामले में फंसे पीएम मोदी और राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार (24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का...

सेहत में बड़ा सहारा, पैंसठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी स्वास्थ्य बीमा

मनोज भूटानी गंभीर और ऐसी बीमारियों, जिनके इलाज में भारी रकम खर्च करनी पड़ती है, स्वास्थ्य बीमा लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित होता...

बारिश के सामान्य से अधिक होने का पूर्वानुमान साठ फीसदी

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जताई संभावना उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर...

चारधाम यात्रा तोड़ेगी पिछले वर्ष के रिकार्ड- महाराज

जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की अब तक की बुकिंग आठ करोड़ के पार 1489441 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना...

जीजा हो या साला, अमेठी में हर कोई है मोदी का मतवाला – केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 

आने वाले पांच साल में एक भी कांग्रेस का गुंडा अमेठी लोकसभा क्षेत्र में नहीं रह पाएगा - स्मृति इरानी  अमेठी। एक कार्यक्रम में केंद्रीय...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ , कहा उतराखंड के विकास के लिये करेंगे काम

नई दिल्ली/ देहरादून। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में...

Recent Comments