Home राष्ट्रीय आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान 

हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल 

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगी। इसके बाद हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह के अनुसार राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों का कवरेज दूरदर्शन नेशनल न्यूज चैनल की ओर से किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर बुधवार को जिले में सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर व सरयू तट तक आधुनिक असलहों से लैस जवान जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे। मंगलवार को ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों व अन्य जवानों के साथ रिहर्सल भी किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या दौरे पर हैं। शाम चार बजे एयरपोर्ट से उतरकर वह राम मंदिर व सरयू तट पर जाएंगी। इस दौरान सभी मार्गों पर पड़ने वाले मकानों पर असलहों से लैस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात होंगे। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सादी वर्दी में अलग-अलग जगहों पर भी जवान तैनात रहेंगे।

जवानों के लिए सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया जाएगा। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते अयोध्या के अलावा अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है, जिन्होंने मंगलवार को ही पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस लाइन सभागार में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें ब्रीफ भी किया है। उधर, राष्ट्रपति के मार्ग में पड़ने वाले सभी होटल, धर्मशालाओं, लॉज को भी खंगाला गया है। उनमें ठहरे यात्रियों की भी पड़ताल की गई है। वहीं, शहर के अन्य होटलों की भी छानबीन की गई है। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। आसपास के जिलों से पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व सिपाहियों को भी तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

ईडी ने अब आम आदमी पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर दावा किया है कि दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी...

पीएम मोदी आज मातृशक्ति को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम में 25 हजार महिलाएं लेंगी हिस्सा 

कार्यक्रम में महिलाएं ही संभालेंगी संचालन, मंच, व्यवस्था समेत सभी जिम्मेदारियां  वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 5:30 बजे डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन...

बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 

47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा आठ शहरों का तापमान  नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में किया प्रचार विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच का है चुनाव : मुख्यमंत्री...

यहां जानें ईरानी राष्ट्रपति की मौत के बाद अब ईरान में कब होंगे राष्ट्रपति चुनाव?

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद राष्ट्रपति की सीट खाली हो गई है. अब ईरानी सरकार की तीन शाखाओं के...

आईपीएल 2024- क्वालीफायर-1 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

अहमदाबाद।  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर विराजमान है। केकेआर की टीम ने मौजूदा सीजन में...

केदारनाथ पैदल रूट पर अब घोड़े खच्चरों के नहीं लगेंगे डबल चक्कर

चारधाम यात्रा मार्ग के होटल व ढाबों पर रेट लिस्ट होगी चस्पा प्रभारी सचिव ने केदारनाथ रूट पर खामियां दूर करने को कहा हेली टिकट पर...

ईडी ने अब आम आदमी पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर दावा किया है कि दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी...

सीएम धामी के गुड गवर्नेंस का दिखा कमाल, मंहगाई पर नियंत्रण पाने में दिख रहे सफल

उत्तराखण्ड कम मंहगाई वाले राज्यों की सूची में तीसरे नम्बर पर देहरादून। देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां पिछले 6 महीनों में महंगाई काफी...

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति से भरपूर होगी फिल्म

काफी समय से कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के चर्चे सुनने को मिल रहे थे। अब फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर...

शाम पांच बजे के बाद यमुनोत्री पैदल मार्ग रहेगा प्रतिबंधित, उत्तरकाशी पुलिस ने जारी की एसओपी 

आठ बजे के बाद नही जा सकेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम  देहरादून। चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। उत्तरकाशी...

आप भी रोजाना सुबह चाय या दूध के साथ खाते हैं ब्रेड, तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

अधिकतर लोगों की आदत होती है, वह रोजाना चाय के साथ ब्रेड का नाश्ता करते हैं. लेकिन रोजाना ब्रेड खाने से स्वास्थ्य संबंधित कई...

पीएम मोदी आज मातृशक्ति को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम में 25 हजार महिलाएं लेंगी हिस्सा 

कार्यक्रम में महिलाएं ही संभालेंगी संचालन, मंच, व्यवस्था समेत सभी जिम्मेदारियां  वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 5:30 बजे डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन...

Recent Comments