Home उत्तराखंड उत्तराखंड की ख़ुशहाली की कामना के लिए राजभवन में राजप्रज्ञेश्वर महादेव की...

उत्तराखंड की ख़ुशहाली की कामना के लिए राजभवन में राजप्रज्ञेश्वर महादेव की स्थापना

उत्तराखंड की ख़ुशहाली की कामना के साथ शिवलिंग स्थापित

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सपत्नीक मंगलवार को राजभवन के परिसर में शास्त्रीय विधि से प्राणप्रतिष्ठा, पूजन और अभिषेक द्वारा राजप्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा की। नर्मदा नदी से प्रकट हुए शिवलिंग की वैदिक मंत्रोंचारण के साथ विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर राज्यपाल ले. जन. श्री गुरमीत सिंह ने कहा कि राजभवन प्रांगण में शिवलिंग को स्थापित करने का उद्देश्य उत्तराखण्ड और उत्तराखण्डवासी के लिए शांति, समृद्धि और विकास के लिए कामना करना है। उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ कण-कण में ईश्वर का वास है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि यह शिवलिंग हरिद्वार स्थित देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रज्ञेश्वर शिवलिंग के साथ मिले 9 शिवलिंग में से एक है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में प्रज्ञेश्वर महादेव के साथ 9 अन्य शिवलिंग एक साथ मिले थे जिन्हें पहले देव संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में रखा गया था। इन 9 शिवलिंग में से एक शिवलिंग अमेरिका के क़ैलीफ़ॉर्निया और एक ह्यूस्टन में स्थापित किया जा चुका है। जबकि तीसरे शिवलिंग की प्राणप्रतिष्ठा आज राजभवन में की गई है। उन्होंने कहा कि राजभवन में महादेव की स्थापना एक अत्यंत भावुक क्षण है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। राज्यपाल ने कहा कि शंकर का यह तीसरा रूप इसलिए विशेष है क्यूँकि तीसरा, त्रिशूल का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी विशेषता “समरसता” है। यहाँ हर धर्म , सभ्यता और संस्कृति की विशिष्ट पहचान है और सब मिलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और हमारे राष्ट्र के समक्ष विश्वगुरु के रूप एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं आचार्यों ने वैदिक विधि विधान से शिव प्राण प्रतिष्ठा, पूजन अर्चन सम्पन्न कराया। राज्यपाल ने सभी आचार्यों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर एवं परिवार के सदस्यों सहित राजभवनके अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अंकिता, अग्निवीर और चुनावी बांड बने चुनाव के बड़े मुद्दे – कांग्रेस

उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव - राजीव महर्षि देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि...

लोकसभा चुनाव 2024- मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरु 

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान रूपी आहुति डलवाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी पूरी तरह तैयार  देहरादून। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंकिता, अग्निवीर और चुनावी बांड बने चुनाव के बड़े मुद्दे – कांग्रेस

उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव - राजीव महर्षि देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि...

लकड़ी का फर्नीचर गंदा हो गया है तो ये टिप्स अपनाएं, चमकने लगेगा तुरंत

क्या आपका लकड़ी का फर्नीचर गंदा और पुराना लगने लगा है अगर हां, तो परेशान न हों! हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर...

लोकसभा चुनाव 2024- मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरु 

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान रूपी आहुति डलवाने के लिए निर्वाचन आयोग की मशीनरी पूरी तरह तैयार  देहरादून। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने...

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण हुआ ही नही...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 50

इस्लामाबाद। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम...

लोकसभा चुनाव 2024-  आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर 

हो जाएगी शराबबंदी लागू सभी सीमाएं भी कर दी जाएंगी सील देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम यानि आज पांच बजे से चुनाव प्रचार...

Recent Comments