Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड देशभक्ति गीतों की धुन पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निकाली शहीद...

देशभक्ति गीतों की धुन पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निकाली शहीद स्मारक कचहरी से पुलिस लाइन तक तिरंगा जनजागरण पदयात्रा

कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर निकाली तिरंगा पदयात्रा

आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव-रेखा आर्या

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान को बिल्कुल भी नही चाहिए भूलना-रेखा आर्या

देश के हर नागरिक को होना चाहिए तिरंगे पर गर्व-रेखा आर्यातिरंगा यात्रा के उपरांत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किए आम जनमानस को तिरंगे वितरित

पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गाया ‘रघुपति राघव राजा,राम’ व वंदेमातरम

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली। मंत्री रेखा आर्या ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धा सुमन और उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तद्पश्चात सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़चढ़कर मनाये जाने की सभी से अपील के साथ अपनी पदयात्रा को शुरू किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तिरंगा जनजागरण पदयात्रा में राजपुर विधायक खजानदास सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। लगभग 3 किलोमीटर की इस पदयात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग जमकर झूमे जिससे सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के गीतों से शुरू हुई यह पदयात्रा रेसकोर्स पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। रैली का जगह-जगह पुष्प मालाओं के साथ आम जनों ने स्वागत किया।

मंत्री रेखा आर्या ने अपने उद्बोधन मे तिरंगा झंडे के तीनों रंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि केसरिया रंग हमे बताता है कि हम साहसी हों ,सफेद रंग हमे यह बताता है कि देश मे सत्यता और शांति कायम है साथ ही हरा रंग हरियाली का ,सुख समृद्धि का देश की खुशहाली के प्रतीक के रूप में हमे भान कराता है।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के रूप में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के बाद इस स्वतन्त्रता दिवस पर हर जगह विशेष खुशियां मनाई जा रही है। प्रत्येक नागरिक देश की आजादी का जश्न मना रहा है। अमृत महोत्सव के रुप में आजादी के जश्न को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा द्वारा जनजागरण अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस देश को महापुरुषों ने समय-समय पर अपने कार्यों एवं सोच से समाज को जागृत और देश को मजबूत करने का काम किया है। हमे अपने देश के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान को बिल्कुल भी नही भूलना चाहिए जिनकी बदौलत हमे यह आजादी मिली है और जिनकी बदौलत हम आज़ादी की 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने महात्मा गांधी के चरखे के समीप बैठकर सभी के साथ ‘रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीता राम’भजन व वंदेमातरम गाकर देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान देने वाले शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में आये सभी लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को पूर्ण करने पर जोर दिया, साथ ही सभी जनमानस को तिरंगे झंडे भी वितरित किये।

इस अवसर पर विधायक खजानदास ने कहा कि आज हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जिसके तहत आज से 15 अगस्त तक हमे हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करना है । उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस निष्ठा ,समर्पण के साथ वह लगातार कार्य कर रही हैं वह काबिलेतारीफ है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर पीएम का किया आभार व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर पीएम का किया आभार व्यक्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक...

एक साथ 43 पायलटों के इस्तीफे से संकट में एयरलाइन, 700 उड़ानें हो सकती हैं कैंसिल, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। एविएशन इंडस्ट्री के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। अब एक बड़ी खबर आकासा एयर से आ रही है। बताया जा रहा है...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

खेतों में बायो डी-कंपोजर का होगा छिड़काव, 11 टीमों का किया गठन

दिल्ली। राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस...

हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के तीन अधिकारी जबरन किये रिटायर

गम्भीर शिकायत की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उठाया सख्त कदम नैनीताल। हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की।मौके पर जुआ खेलते 27 लोग...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार, 22 सितंबर को हो रहा है। दोनों टीमें मोहाली के...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी, साले और नानी सास की चाकू से गोदकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र। शिरडी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार देर रात दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी, साले...

Recent Comments