Home उत्तराखंड धामी सरकार की मांग पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया भरोसा,...

धामी सरकार की मांग पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया भरोसा, उत्तराखंड के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में मिलेगा मानकों में छूट का लाभ

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में पूर्व में दी गई मानकों में छूट का लाभ मिलेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भरोसा दिया कि पूर्व में सेना भर्ती में जो छूट मिलती थी वो मिलती रहेगी।

कोटद्वार में हुई अग्निवीरों की भर्ती में पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को लंबाई में 170 सेंटीमीटर का मानक रखा गया, जबकि पूर्व में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती में छूट देकर लंबाई 163 सेंटीमीटर रखी गई थी। प्रदेश के युवाओं की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस मुद्दे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात भी की।

सोमवार को मीडिया से बातचीत में महाराज ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री को अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं की लंबाई कम होती है। पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत ने राज्य के युवाओं को लंबाई में छूट देकर 163 सेंटीमीटर तय की थी, लेकिन अग्निवीरों की भर्ती में लंबाई के मानक 170 सेंटीमीटर तय किए, जिससे युवा लंबाई के मानक में बाहर हो गए। महाराज ने उत्तराखंड की बेटियों के लिए अग्निवीरों की भर्ती में लंबाई 150 सेंटीमीटर और भर्ती में मानकों का पालन करने के लिए सेना के माध्यम से गुप्त निगरानी रखने का आग्रह किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि छूट का लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments