Home उत्तराखंड देवभूमि उत्तराखंड की राष्ट्रीय नदी गंगा के विभिन्न घाटों पर अब महिलाएं...

देवभूमि उत्तराखंड की राष्ट्रीय नदी गंगा के विभिन्न घाटों पर अब महिलाएं भी करेंगी गंगा आरती

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय नदी गंगा के विभिन्न घाटों पर आने वाले दिनों में महिलाएं भी गंगा आरती कराती नजर आएंगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) का उद्देश्य गंगा के उद्गम स्थल गोमुख से लेकर गंगासागर तक के सभी घाटों पर मां गंगा की आरती को वृहद स्वरूप देने का है। इसी के अंतर्गत गंगा वाले राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार व बंगाल के चयनित प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। 16 जून से ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में होने वाले प्रशिक्षण के लिए पहली बार उत्तराखंड की चार महिलाओं को भी चयनित किया गया है।

हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रयागराज समेत सभी प्रमुख स्थलों में गंगा घाटों में आरती की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस बीच राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए एनएमसीजी के नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में गंगा घाटों का निर्माण हुआ है। इस सबको देखते हुए एनएमसीजी का प्रयास है कि इन सभी घाटों पर मां गंगा की आराधना हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी घाटों में गंगा आरती की संकल्पना को अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें मातृशक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। कुछ समय पहले एनएमसीजी ने गंगा से लगे सभी मंदिरों में गंगा भोग प्रसाद की शुरुआत की थी। इसमें भी इस बात पर जोर है कि इन मंदिरों में स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किसी एक उत्पाद को प्रसाद का हिस्सा बनाया जाए।
इसकी शुरुआत भी उत्तराखंड के ऋषिकेश से हुई थी। यही नहीं, गंगा आरती के दृष्टिगत चयनित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की शुरुआत भी देवभूमि से ही हुई है। गंगा आरती प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी पूरन चंद्र कापड़ी के अनुसार गंगा को आमजन से जोड़ने की पहल के तौर पर ही घाटों पर गंगा आरती पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर पुरुष तो आरती करते हैं, लेकिन अब इसमें महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है। पूरन चंद्र कापड़ी ने बताया कि 16 जून से ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में होने वाले प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार के 30 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। इनमें उत्तराखंड की चार महिलाएं जयंती थपलियाल व सुनीता सेमवाल (चमोली), पुष्पा देवी व कमला (हरिद्वार) भी शामिल हैं।
बंगाल के प्रतिनिधि अगले प्रशिक्षण में शामिल होंगे। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में इन राज्यों के 30 प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हुआ था। कापड़ी के अनुसार प्रशिक्षण में मां गंगा की आरती, विधि-विधान, ड्रेस कोड समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के बाद इनकी सहभागिता और मार्गदर्शन में आरती होगी। अपने-अपने क्षेत्र में ये विधि-विधान के साथ आरती करवाएंगे। उत्तराखंड की प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं हरिद्वार व चमोली जिलों में स्थित गंगा घाटों में यह जिम्मेदारी निभाएंगी। इस पहल से महिलाओं को सीधे-सीधे गंगा संरक्षण से जोड़ने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगा और उसकी सहायक नदियों पर बने घाटों में आरती पर विशेष जोर दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने हाल में उत्तरकाशी और टनकपुर के भ्रमण के दौरान मां गंगा की आराधना की थी। इसके पीछे संदेश यही है कि सभी लोग गंगा समेत अन्य नदियों के संरक्षण से जुड़ें। यही उद्देश्य एनएमसीजी का भी है।
RELATED ARTICLES

डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि

कहा - वनाग्नि की तरह हालात बेकाबू होने का इंतजार कर रही राज्य सरकार देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने...

पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार

पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया ब्यौरा रुद्रप्रयाग/चमोली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और...

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से होगी विजय - गणेश जोशी नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखण्ड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि

कहा - वनाग्नि की तरह हालात बेकाबू होने का इंतजार कर रही राज्य सरकार देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने...

पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार

पूजा-अर्चना के बाद निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों का लिया ब्यौरा रुद्रप्रयाग/चमोली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, संस्कृति व जलागम मंत्री सतपाल महाराज और...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से होगी विजय - गणेश जोशी नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखण्ड...

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया. भाजपा के भीष्म पितामह माने...

मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी

मई के महीने में आने वाली फिल्मों में मिस्टर एंड मिसेज माही भी शामिल है। लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई...

2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या

-यमुनोत्री और गंगोत्री में बढ़ा तीर्थयात्रियों का दबाव -गंगोत्री धाम में 2023 में 13670 तो 13 मई को रिकॉर्ड 18973 यात्री पहुंचे -यमुनोत्री में गेट और...

सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

पूरा विश्व एक विश्वास की दृष्टि से भारत की ओर देखता है - सीएम धामी देहरादून,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा...

लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

बाजार में साधारण पीले केले के अलावा लाल रंग का केला भी मिलता है। लाल केले के छिलके का रंग गाढ़ा लाल और बैंगनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को है तैयार- मुख्यमंत्री धामी  बाबा काल भैरव का पूजा- अर्चना के बाद नामांकन के लिए...

Recent Comments