Home उत्तराखंड उत्तराखंड में 2लाख करोड़ की सड़कों का निर्माण होगा : नितिन गडकरी

उत्तराखंड में 2लाख करोड़ की सड़कों का निर्माण होगा : नितिन गडकरी

नैनीताल। केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2024 तक वह उत्तराखंड में दो लाख करोड़ की सड़क निर्माण की परियोजनाओं को पूरा कर लेंगे। इसमें टनकपुर से लिपूलेख तक सड़क निर्माण का कार्य भी शामिल है। नितिन गडकरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली के समापन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन केनेडी ने कहा था कि अमेरिका सम्पन्न देश है इसलिए अमेरिका की सड़कें अच्छी नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि अच्छी सड़कों के चलते अमेरिका धनी व सम्पन्न बना है। उन्होंने आगे कहा कि अच्छी सड़कों के निर्माण से उत्तराखंड भी सम्पन्न व समृद्ध राज्य बनेगा और यहां के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जब वह राजमार्ग मंत्री बने थे तब उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड की तस्वीर बदलने का लक्ष्य रखा था और वह 2024 तक इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2021 तक उन्होंने प्रदेश में 2100 किमी राजमार्ग का निर्माण किया है।

नितिन गडकरी ने कहा कि वर्ष 2022 में वह 128 किलोमीटर नए राजमार्ग का निर्माण कर लेंगे। वहीं इसी दौरान वह 1353 किमी की नई सड़कों के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2025 तक प्रदेश में 2500 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दो लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार कैलाश मानसरोवर जाने के लिए टनकपुर से लिपूलेख तक 5000 करोड़ की लागत से 366 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर रही है जो कि एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक काम पूरा हो गया है और पिथौरागढ़ के घटियाबगड़ से लिपूलेख तक अगले साल सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कैलाश मानसरोवर जाने के लिए चीन, नेपाल व सक्किमि जाने की जरूरत नहीं होगी। श्रद्धालु अब टनकपुर के रास्ते सीधे कैलाश मानसरोवर जा सकेंगे।

पिथौरागढ़ से लिपूलेख तक 3100 करोड़ की लागत से 204 किमी सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में दिल्ली से देहरादून व दिल्ली से हरिद्वार की दूरी मात्र दो घंटे में पूरी होगी। इसके लिए वह देहरादून से दिल्ली के बीच 1200 करोड़ की लागत से 228 किलोमीटर का नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। आने वाले दो साल में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब मोदी सरकार में दिल्ली से जयपुर की यात्रा भी दो घंटे, दिल्ली से अमृतसर छह घंटे, दिल्ली से श्रीनगर आठ घंटे व दिल्ली से मुम्बई की यात्रा 12 घंटे में पूरी होगी।

RELATED ARTICLES

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

Recent Comments