Home मनोरंजन शाहरुख खान की फिल्म पठान का नया पोस्टर जारी, एक्शन लुक हुआ...

शाहरुख खान की फिल्म पठान का नया पोस्टर जारी, एक्शन लुक हुआ वायरल

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान को लेकर उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। साल 2018 के बाद पठान से वह बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अपने चहेते स्टार की वापसी का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख ने ऐक्शन से भरा फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम तेज-तर्रार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर पठान का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख, दीपिका और जॉन हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, पेटी बांध ली है? तो चलें! पठान के आने में 55 दिन बाकी हैं। वाईआरएफ50 के साथ आप भी इसका जश्न मनाएं। इसे आप 25 जनवरी 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघर में देख सकते हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

पिछले महीने शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर पठान का टीजर जारी किया गया था। टीजर में शाहरुख तेज-तर्रार ऐक्शन अंदाज में नजर आए हैं। फिल्म में वह एक जासूस पठान की भूमिका में हैं जो किसी मिशन पर है। इस मिशन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। फिल्म में शाहरुख और जॉन एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। टीजर में दीपिका का ग्लैमरस के साथ ऐक्शन अंदाज भी दिखाई दे रहा है।

पठान के ऐक्शन के लिए शाहरुख ने दो साल की कड़ी ट्रेनिंग ली है। शाहरुख के ट्रेनर प्रशांत सुभाष के हवाले से इस ट्रेनिंग के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं। प्रशांत ने बताया था कि पठान में अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए शाहरुख ने ट्रेनिंग के दौरान काफी वेट लिफ्टिंग की है। अभिनेता बहुत सारे सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो वर्कआउट करते थे। बकौल प्रशांत इस ट्रेनिंग के दौरान शाहरुख घायल भी हो गए थे।

पठान के अलावा अगले साल शाहरुख की दो अन्य फिल्में भी रिलीज होंगी। वह एटली की फिल्म जवान में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म जून में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। इसके बाद शाहरुख साल के अंत में डंकी में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी दिखाई देगी। बुधवार को शाहरुख ने बताया कि उन्होंने सऊदी अरब में डंकी का शेड्यूल पूरा कर लिया है। बता दें कि यह सऊदी में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है।

RELATED ARTICLES

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments