Home मनोरंजन नेहा धूपिया भी हुई एमटीवी रोडीज से बाहर

नेहा धूपिया भी हुई एमटीवी रोडीज से बाहर

काफी समय से एमटीवी रोडीज का नया सीजन सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, इस बार यह अपने होस्ट को लेकर ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, रोडीज से अब रणविजय सिंह का पत्ता कट गया है और उनकी जगह इसमें सोनू सूद को लिया गया है। अभी तक दर्शक इस खबर से उदास थे कि अब नेहा धूपिया भी शो से अलग हो गई हैं। उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि कर ली है।

नेहा ने कहा, मैं रोडीज के इस सीजन का हिस्सा नहीं हूं। दुर्भाग्यवश में शो से नहीं जुड़ रही हूं, क्योंकि काफी चीजें बदल गई हैं और यह मेरे और चैनल के बीच की बातें हैं। नेहा पिछले पांच सालों से इस शो की मेंटर और गैंग लीडर रही हैं। प्रिंस नरूला संग उनकी फाइट भी खूब चर्चा में रही है। नेहा को शो में दर्शकों ने बेहद पसंद किया और अब आखिरकार उन्होंने भी इसे अलविदा कह दिया है।

शो को 18 साल तक होस्ट करने वाले रणविजय को लेकर पिछले दिनों नेहा ने कहा था, यह सुनकर मेरा दिल बहुत टूटा। मैंने शो में आधा शतक बिताया है। मुझे पता है कि सोनू शो को होस्ट करेंगे, जो मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, पता है कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन शो का हिस्सा बनने से पहले मेरा रोडीज देखने का एक कारण रणविजय भी थे। मैंने उनके साथ बिताए हर पल का लुत्फ उठाया है।नेहा 2016 में एमटीवी रोडीज की गैंग लीडर बनी थीं। इससे उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नेहा कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। उन्होंने कॉमेडी सर्कस और बीएफएफ विद वोग को होस्ट किया। वह शो छोटे मियां धाकड़ से बतौर जज जुड़ चुकी हैं।

एमटीवी रोडीज के आने वाले यानी 19वें सीजन को एक नया प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू हो गई है। मार्च तक शो को टेलिकास्ट कर दिया जाएगा। सोनू सूद इस शो का नया चेहरा होंगे। हालांकि, उन्हें केवल एक साल के लिए साइन किया गया है। शो के फॉर्मेट में भी कई बदलाव किए गए हैं। चर्चा है कि इसमें दूसरे गैंग लीडर प्रिंस नरूला भी दिखाई नहीं देंगे।

एमटीवी रोडीज छोटे पर्दे का लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो है। 2003 में इस शो की शुरुआत हुई थी। यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शोज में से एक है। इस शो के पहले सीजन को सइरस साहूकार ने होस्ट किया था। रणविजय सिंह पहले सीजन के विजेता थे। इसके बाद वह शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने। पिछले सीजन के विजेता हामिद बर्कीजी थे। रोडीज खासतौर पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा...

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया...

तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी ‘अरनमनई’ 4 का ट्रेलर हुआ जारी , इस दिन रिलीज होगी फिल्म

साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी अरनमनई के चौथे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इसकी घोषणा हुई है ये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments