Home उत्तराखंड नेगी दा और भरतवाण ने किया थोकदार फ़िल्म का पोस्टर रिलीज

नेगी दा और भरतवाण ने किया थोकदार फ़िल्म का पोस्टर रिलीज

दिगम्बर प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म के गाने को किया गया पसंद

देहरादून। दिगम्बर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी पहली फ़िल्म थोकदार का मंगलवार को ट्रेलर, पोस्टर और एक गाना लांच किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गढ़-रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने इस पहल की सराहना की।

मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति भवन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में दिगम्बर प्रोडक्शन की ओनर और फ़िल्म की प्रोड्यूसर ममता रावत ने बताया कि इस फ़िल्म में उन्होंने एक भजन भी गाया है। उन्होंने कहा कि बेहद मेहनत के बाद ये रीजनल फ़िल्म तैयार हुई है। सफर अभी शुरू हुआ है, जो बहुत आगे जाना है। फ़िल्म की प्रोड्यूसर सुशीला रावत ने बताया कि उनके पति दिगम्बर सिंह रावत (अमर सिंह रावत) को संस्कृति से विशेष प्यार रहा है। वह मूलरूप से पौड़ी के बेंगवाड़ी गांव के थे तो उनकी याद में ये प्रोडक्शन हाउस बनाया गया। फ़िल्म के डायरेक्टर देबू रावत ने कहा कि लोगों का प्यार इस फ़िल्म को मिलेगा तो आगे और भी बेहतर कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर उत्तराखंड प्यारों गाना रिलीज हुआ,जिसको सबने पसन्द भी किया।

वहीं मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अपनों की सोच को आगे बढ़ाने की ये पहल सराहनीय है। कहा कि अपनी संस्कृति से हमेशा जुड़े रहना बेहद ही खास एहसास दिलाता है। विशिष्ट अतिथि प्रीतम भरतवाण ने कहा कि अपनी रीजनल बोली-भाषा को बढ़ावा देने का ये प्रयास तारीफ के काबिल है। हम सभी को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। इस मौके पर उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर पीपी ध्यानी, ऊषा नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र रावत और जगमोहन रौथाण, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जीएम दुष्यंत कुमार, ब्रिगेडियर विभोर शर्मा, मॉडल अनुकृति गुसाईं, कर्नल रोहित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। वहीं ओहो रेडियों थोकदार फ़िल्म रेडियों पार्टनर है।

इनकी रही अहम भूमिका
राजेश मालगुडी, रणवीर चौहान, पन्नू गुसाईं, शिवानी भंडारी, रोशन उपाध्याय, सुषमा ब्यास, इंदु भट्ट, राजेश, नवल सेमवाल, राजेन्द्र रावत, प्रदीप नैथानी, विकास कोटनाला, राजू नेगी, विनय चानना, अजय भारती, मनोहर सती, सोहन उनियाल, पुरशोरम जेठुरी आदि।

मिसेज इंडिया 2021 की पहली रनरअप हैं ममता
हॉटमांड मिसेज इंडिया-2021 की पहली रनरअप रही ममता रावत ने बताया कि वे अपनी जड़ो से जुड़ी रहना चाहती हैं। यही वजह है कि वह अब अपनी संस्कृति के लिए काम कर रही हैं। बताया कि वह बालिका शिक्षा,वंचित वर्ग के लिए शिक्षा को लेकर भी कार्य कर रही हैं।शिक्षा और अनुसंधान के फील्ड में उन्होंने एक दशक तक काम किया है। अब अपनी इस पहली गढ़वाली फ़िल्म से उनको बेहद उम्मीदें हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments