Home ब्लॉग नड्डा चुनाव तक बने रहेंगे!

नड्डा चुनाव तक बने रहेंगे!

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के मामले में पिछला इतिहास दोहराए जाने की संभावना है। जिस तरह पिछले लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह का कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन वे लोकसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव तक अध्यक्ष बने रहे थे। उसी तरह इस बार लग रहा है कि जगत प्रकाश नड्डा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तक या उसके बाद भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। अमित शाह के अध्यक्ष रहते नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था और उन्होंने जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।

उस तरह से इस बार नड्डा के साथ कोई कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना नहीं है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि नड्डा अध्यक्ष बने रहेंगे। नड्डा का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो रहा है। भाजपा के संविधान के कोई मुताबिक कोई भी नेता लगातार दो बार अध्यक्ष रह सकता है। इस नाते उनके फिर से अध्यक्ष बनने के रास्ते में कोई तकनीकी बाधा नहीं है। सो, उन्हें चुनाव तक विस्तार मिल सकता है या तीन साल का एक और कार्यकाल मिल सकता है। पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं का मानना है कि अभी सब ठीक चल रहा है और नड्डा की टीम परफेक्ट संतुलन के साथ काम कर रही है। इसलिए संतुलन बिगाडऩे या बदलने की जरूरत नहीं है।

अगर पार्टी तय करती है कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे तो इसका मतलब होगा कि अगर भाजपा फिर से जीतती है तो वे हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि उनको उनके गृह प्रदेश भेजा जा सकता है। जयराम ठाकुर की जगह जेपी नड्डा या अनुराग ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा काफी समय से चल रही है। ध्यान रहे हिमाचल प्रदेश में नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। अगर भाजपा जीतती है और नड्डा मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो तय हो जाएगा कि वे पार्टी अध्यक्ष बनेंगे और भाजपा उनकी कमान में ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा मैसेज होगा, जिसके मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नहीं स्वीकार कर रहे हैं। बहरहाल, अगर नड्डा को दूसरा कार्यकाल नहीं मिलता है या उन्हें लोकसभा चुनाव तक विस्तार नहीं मिलता है तो दो केंद्रीय मंत्रियों- धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंदर यादव में से किसी के अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह संभावना भी जताई जा रही है कि ऐन मौके पर आरएसएस की ओर से कोई चौंकाने वाला नाम भी सुझाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

सेहत में बड़ा सहारा, पैंसठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी स्वास्थ्य बीमा

मनोज भूटानी गंभीर और ऐसी बीमारियों, जिनके इलाज में भारी रकम खर्च करनी पड़ती है, स्वास्थ्य बीमा लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित होता...

युवाओं में हार्ट अटैक- सिर्फ एक नहीं, कारण अनेक

 -अतुल मलिकराम यार उसे हार्ट अटैक कैसे आ सकता है? वह तो हट्टाकट्टा जवान और एकदम फिट था! पिछले दो-चार सालों में हार्ट अटैक के...

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हीट वेव को लेकर एहतियात बरतने की दी गई सलाह 

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला का आयोजन  देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से शुक्रवार को हीट वेव...

राष्ट्रपति के दून प्रवास के दौरान अपराधियों ने कानून व्यवस्था का उड़ाया मखौल

पलटन बाजार की आगजनी की घटना जर्जर कानून व्यवस्था का नमूना - कांग्रेस पुलिस की लापरवाही घटना के लिए जिम्मेदार- सूर्यकान्त धस्माना देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस...

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्‍स

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्‍स (PBKS) से होना है। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता...

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप  10 वीं बोर्ड परीक्षा...

वरुण धवन के फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया पोस्टर रिलीज

वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने...

तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए ऋषिकेश में उमड़ी भक्तों की भीड़, 11 मई की शाम को पहुंचेगी बद्रीनाथ 

कल श्रीनगर के लिए होगी रवाना ऋषिकेश। तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। आज रात मुनि की...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी 

उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़...

सीलिंग फैन की तेज आवाज से हो रही है परेशानी, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

क्या आपके घर का पंखा ज्यादा शोर कर रहा है? अगर हां, तो परेशान न हों. अक्सर बहुत से लोग इसी तरह की समस्या...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग हैदराबाद/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा...

आचार संहिता के उल्लंघन मामले में फंसे पीएम मोदी और राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार (24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का...

Recent Comments