Saturday, September 30, 2023
Home मनोरंजन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय?

बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय?

अभिनेत्री मौनी रॉय लंबे समय से बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की नजदीकियां अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने खुद अब तक अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन खबर है कि वह जल्द ही शादी करके अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने वाली हैं। उनके एक कजिन ने यह खुलासा किया है। पिछले काफी समय से मौनी दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना लिया है।

रिपोर्टों के मुताबिक, मौनी के कजिन विद्युत रॉय ने बताया, मौनी और सूरज की शादी जनवरी, 2022 में होगी। शादी की रस्में दुबई या इटली में होने वाली हैं। साथ ही मौनी अपने होम टाउन में भी एक समारोह का आयोजन करने वाली हैं।
सूरज, दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मोनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थीं। दोनों की मुलाकात दुबई में ही हुई थी। दरअसल, मौनी लॉकडाउन के दौरान दुबई में फंस गई थीं। इस दौरान वह अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में थीं। बताया जाता है कि इसी लॉकडाउन के दौरान मौनी और सूरज नांबियार की दोस्ती बढऩे लगी। वक्त के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई। यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। देवों के देव महादेव में साथ दिखने के बाद से ही टीवी स्टार मोहित और मौनी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग ने उनकी नजदीकियों को हमेशा बयां किया है। हालांकि, 2018 में मोहित और मौनी की राहें जुदा हो गईं।

काम के मोर्चे पर बात करें तो मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। वह कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। मौनी इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वह आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा एक तेलुगु फिल्म के गाने में वह ठुमके लगाती नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

फिल्म एनिमल का टीजर जारी, रणबीर कपूर का दिखा धांसू अवतार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म के इंटेंस पोस्ट जारी होने के बाद से फैंस फिल्म...

सलमान खान की टाइगर 3 का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देख उड़ जाएंगे होश सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं...

ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘एजेंट’,जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

अखिल अक्किनेनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म एजेंट का ओटीटी रिलीज कन्फर्म हो चुका है। हालांकि ये फिल्म थिएटर्स पर कुछ खास नहीं कर सकी।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फिल्म एनिमल का टीजर जारी, रणबीर कपूर का दिखा धांसू अवतार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म के इंटेंस पोस्ट जारी होने के बाद से फैंस फिल्म...

वायु प्रदूष से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार, केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी त्योहारी सीजन की तैयारी के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से 15 सूत्री विंटर...

लंदन से दून लौटने पर अपने सीएम के स्वागत में उमड़े भाजपाई

मंत्री, विधायक व संगठन से जुड़े नेताओं ने किया सीएम धामी का खुलकर स्वागत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद...

दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, चार बजे तक मिलेगी सुविधा

नोएडा। दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह...

दर्दनाक हादसा- तालाब में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में नहाने गए तीन सगे भाइयों की मौत हो गई।...

दांतों की साफ-सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

हाल ही में कई देशों के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों के दांत अच्छी हालत में रहते...

किसानों के लिए बेहतर साबित होगा कोल्ड स्टोरेज- डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैंण के जल्लू गाँव में 33.86 लाख की लागत से स्थापित हुआ कोल्ड स्टोरेज उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदकर अन्य जगह उसकी सप्लाई...

बिना शादी के गर्भवती हुई युवती, भाई और मां ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

हापुड़। यूपी के हापुड़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती को उसके परिजनों ने जलाकर मारने का प्रयास...

उत्तराखंड के ग्रामीण विकास को लेकर हुआ चिंतन शिविर का आयोजन

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियो को दी संजीवनी देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर स्थित सीएसआई इंस्टिट्यूट के सभागार...

अजरबैजान ने मौके का फायदा उठाया

श्रुति व्यास कत्लेआम तो टल गया लेकिन उसने बड़े पैमाने पर पलायन का स्वरुप ले लिया। पिछले हफ्ते अजऱबैजान ने अपनी ही नागोर्नो-काराबाख़ पर सैन्य...

Recent Comments