Home स्वास्थय मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, सफेद बाल होंगे नैचुरली काले

मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, सफेद बाल होंगे नैचुरली काले

सफेद बालों को छुपाने के लिए सबसे ज्यादा अगर लोग कोई चीज बालों में लगाते हैं, तो वह है मेंहदी। क्योंकि मेहंदी बालों को नेचुरल कलर करने का सबसे उपाय है। यह न सिर्फ सफेद बालों को काला करने में मदद करती है, बल्कि उन्हें काला बनाने में भी बहुत लाभकारी है। यह बालों में आर्टिफिशियल और केमिकल से भरपूर कलर या डाई की तरह बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। बल्कि बालों को कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप मेंहदी में कुछ चीजें मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो यह सफेद बालों प्रभावी रूप से काला और शाइनी बनाने में मदद करती है?  जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मेहंदी में मिलाकर लगाने से सफेद बालों को नेचुरल काला करने में मदद मिलेगी। साथ ही आप आपको इन्हें मेंहदी में किस तरह मिलाना चाहिए।
बालों को काला करने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं-

तेल मिलाएं
सरसों, नारियल तेल या अरंडी के तेल में मेहंदी मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो यह बालों को जल्द काला करने में मदद करती है। आपके तेल में 50द्वद्य तेल में 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाकर इसे किसी लोहे के बर्तन जैसे कढ़ाई में गर्म कर लेना है। इसे तब तक गर्म करें जब तक कि यह मिश्रण काला न हो जाए। इसे ठंडा होने दें और किसी कांच की शीशी में स्टोर कर लें। इसे नहाने से कम से कम 4 घंटे पहले या रात भर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। किसी माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

आंवला मिलाएं
सफेद बालों की समस्या दूर करने में आंवला एक कारगर औषधि है। आपको बस किसी बर्तन में 2 आंवला या एक चम्मच आंवला पाउडर डालना है, फिर इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर डालकर मिक्स करना है। इसमें पानी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और माइल्ड शैंपू से धो लें। आप इसे रातभर बालों पर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

कॉफी और इंडिगो मिलाएं
इंडिगो भी बालों को नैचुरल काला रंग प्रदान करने में मदद करता है, वहीं कॉफी भी बालों को एक शाइनी हल्का बरगंडी कलर प्रदान करने में लाभकारी है। 2-3 चम्मच मेहंदी में बराबर मात्रा में इंडिगो पाउडर, एक एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर डालें। इसमें गर्म पानी मिलाएं और पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

केला मिलाएं

केला भी बालों को काला करने में बहुत लाभकारी है। आपको एक पके हुए केले को अच्छी तरह क्रश करके एक पेस्ट बना लेना है, उसके बाद में इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर मिलाना है। इसका एक पेस्ट बना लें और इसे कम से 10-15 मिनट के लिए बालों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

अंडा और नींबू मिलाएं
अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, वहीं नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा होती है। मेहंदी, अंडा और नींबू का कॉम्बिनेशन बालों को काला करने में बहुत लाभकारी री है। बस आपको 2-3 चम्मच मेंहदी में 1 अंडे का सफेद भाग और 2-3 चम्मच नींबू का रस और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं। पेस्ट बना लें और इसे बालों में लगाकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

RELATED ARTICLES

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

एक नहीं है एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या, जानें दोनों मेंटल कंडीशंस में क्या है अंतर

एंग्जायटी और डिप्रेशन दोनों मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हैं. दोनों ही खतरनाक मानी जाती हैं. यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा इनसे बचने...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

Recent Comments