Home उत्तराखंड उत्तराखंड में नए साल से बंद कर दिया जाएगा कोविड टीकाकरण, 31...

उत्तराखंड में नए साल से बंद कर दिया जाएगा कोविड टीकाकरण, 31 दिसंबर तक ही चलाया जाएगा निशुल्क टीकाकरण अभियान

देहरादून। उत्तराखंड में नए साल से कोविड टीकाकरण बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने भी कोविशील्ड और कोवॉक्सिन भेजनी बंद कर दी है। राज्य के पास उपलब्ध वैक्सीन से ही 31 दिसंबर तक निशुल्क टीकाकरण अभियान को चलाया जाएगा।

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। शुरुआत में हेल्थ वर्करों और फ्रंटललाइन वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु वर्ग के आधार पर टीकाकरण का दायरा बढ़ाया गया। सरकार की ओर से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पात्र लोगों को निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाई गई। प्रदेश में अब तक 102 प्रतिशत लोगों को पहली और 95 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं, जबकि 25 प्रतिशत ने संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती डोज लगवाई है।

वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा सामान्य हो गया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नहीं हो रहा है। साथ ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे केंद्र सरकार ने भी राज्यों को वैक्सीन की डोज देनी बंद कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल से 50 हजार वैक्सीन ली है। जिससे 31 दिसंबर तक प्रदेश में टीकाकरण चलाया जाएगा। नए साल से टीकाकरण अभियान को बंद किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास दो-तीन हजार वैक्सीन डोज बची हुई हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण सामान्य हो गया है। अब प्रतिदिन एक या दो मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान में कुल 29 सक्रिय मामले हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का ब्योरा

आयु वर्ग           पहली डोज      दूसरी डोज
12 से 14           402309        315984
15 से 18            532563       465945
18 वर्ष से ऊपर   7870246      7629394
हेल्थ वर्कर          120365        188540
फ्रंटललाइन वर्कर 188540       189226
एहतियाती डोज    2197784

वर्तमान में कोविड टीकाकरण चल रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण हो चुका है। संक्रमण का प्रभाव कम होने से लोग वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे हैं। 31 दिसंबर तक कोविड वैक्सीनेशन चलेगा। इसके बाद वैक्सीनेशन बंद करने का फैसला सरकार की ओर से लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

हीट वेव को लेकर एहतियात बरतने की दी गई सलाह 

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला का आयोजन  देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से शुक्रवार को हीट वेव...

राष्ट्रपति के दून प्रवास के दौरान अपराधियों ने कानून व्यवस्था का उड़ाया मखौल

पलटन बाजार की आगजनी की घटना जर्जर कानून व्यवस्था का नमूना - कांग्रेस पुलिस की लापरवाही घटना के लिए जिम्मेदार- सूर्यकान्त धस्माना देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस...

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप  10 वीं बोर्ड परीक्षा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हीट वेव को लेकर एहतियात बरतने की दी गई सलाह 

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला का आयोजन  देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से शुक्रवार को हीट वेव...

राष्ट्रपति के दून प्रवास के दौरान अपराधियों ने कानून व्यवस्था का उड़ाया मखौल

पलटन बाजार की आगजनी की घटना जर्जर कानून व्यवस्था का नमूना - कांग्रेस पुलिस की लापरवाही घटना के लिए जिम्मेदार- सूर्यकान्त धस्माना देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस...

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्‍स

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्‍स (PBKS) से होना है। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता...

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप  10 वीं बोर्ड परीक्षा...

वरुण धवन के फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया पोस्टर रिलीज

वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने...

तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए ऋषिकेश में उमड़ी भक्तों की भीड़, 11 मई की शाम को पहुंचेगी बद्रीनाथ 

कल श्रीनगर के लिए होगी रवाना ऋषिकेश। तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। आज रात मुनि की...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी 

उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़...

सीलिंग फैन की तेज आवाज से हो रही है परेशानी, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

क्या आपके घर का पंखा ज्यादा शोर कर रहा है? अगर हां, तो परेशान न हों. अक्सर बहुत से लोग इसी तरह की समस्या...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग हैदराबाद/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा...

आचार संहिता के उल्लंघन मामले में फंसे पीएम मोदी और राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार (24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का...

Recent Comments