Home उत्तराखंड किटी संचालक ने कई महिलाओं से करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी...

किटी संचालक ने कई महिलाओं से करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी की

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में किटी संचालक ने कई महिलाओं से करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ि‍तों की शिकायत पर पुलिस ने किटी संचालक दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सुलोचना देवी निवासी व्योमप्रस्थ ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में उनका दीपनगर निवासी सबीना नाम की महिला से परिचय हुआ। सबीना ने उन्हें बताया कि उनके कुछ परिचित किटी कमेटी का काम करते हैं। कहा कि दूल्हा बाजार के नाम से उनके परिचित सौरभ, गौरव, पूनम गुलाटी उसका पति किटी कमेटी चलाते हैं।

विश्वास में आकर उन्होंने भी किटी में निवेश करने की बात कही और अपने साथ अन्य महिलाओं को भी ले गई। जिस पर सुलोचना देवी ने अपने व अपने परिचितों के 48 हजार 500 रुपये, गीता नेगी ने अपने परिचितों के साथ 40 हजार रुपये, सावित्री शर्मा ने अपने परिचितों के तीन लाख 24 हजार रुपये, यशोदा देवी ने अपने परिचितों संग 63 हजार 500 रुपये व बीना वर्मा ने परिचितों के साथ मिलकर तीन लाख 10 हजार रुपये किटी में लगाए। लेकिन, जब किटी की समय सीमा पूरी हो गई तो संचालकों ने रकम वापस नहीं दी। कई बार संचालकों से रकम मांगने के बावजूद उन्हें टाला जा रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने सबीना, सौरभ, गौरव, पूनम और पूनम के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

Recent Comments