Home उत्तराखंड ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच साक्षी महाराज बोले- भगवान...

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच साक्षी महाराज बोले- भगवान विष्णु के मंदिर को तोड़कर बनी है दिल्ली की जामा मस्जिद

ऋषिकेश। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज आज मंगलवार को ऋषिकेश में स्थित अपने भगवान आश्रम पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सर्वे में जो बात सामने आई है, वह सुखद भी है और दुखद भी। सुखद इसलिए कि वर्षों से अपने आराध्य के दर्शन की आस में बैठे नंदी की तपस्या पूर्ण हुई है। इसके साथ ही करोड़ों शिव भक्तों की मुराद पूरी हुई है और समूचे विश्व के शिव भक्तों में आनंद की लहर है।

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अपने ही एक पुराने दावे के साथ नई बहस को हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी के तट पर बनी जामा मस्जिद, भगवान विष्णु के मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। कहा कि यदि जामा मस्जिद की जांच की जाए तो वहां से भी प्राचीन हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलेंगी। यदि उनका दावा गलत निकला तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।

मगर, दुखद इसलिए कि भारत में आए मुस्लिम आक्रांताओं ने किस तरह से हमारा मान-मर्दन किया और हमारी आस्था को कुचला, यह पीड़ा ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को देखकर सहज महसूस की जा सकती है। आज इस सर्वे के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी और राम मंदिर ही नहीं मुस्लिम आक्रांताओं ने भारत में लाखों मंदिरों को तोड़कर उनके ऊपर मस्जिद का निर्माण करवाया।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने 1991 में मथुरा सांसद रहते हुए दिल्ली की जामा मस्जिद की जांच कराने का बयान दिया था। वह आज भी अपने उस बयान पर अटल हैं और तमाम मुस्लिम नेताओं और पक्षकारों को चुनौती देते हैं कि वह जामा मस्जिद की खुदाई करवाएं। कहा कि यमुना नदी के किनारे जिस स्थान पर जाम मस्जिद बनी है, वहां पहले भगवान विष्णु का मंदिर था, जिसे मुस्लिम आक्रांताओं ने तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया।

हर सजा भुगतने को तैयार
उन्होंने चुनौती दी कि यदि उनका दावा गलत निकला तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं। यही नहीं इसके लिए उन्हें मृत्युदंड की दिया जाए तो वह उसे भी स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत मुस्लिम समुदाय से नहीं, बल्कि उन विदेशी मुस्लिम आक्रांताओं से है, जिन्होंने न सिर्फ हिंदुओं पर बल्कि भारत के मुसलमानों पर भी जुल्म किए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि यह देश संविधान से चलता है और देश के नागरिकों को न्याय पालिका में पूरा भरोसा रखना चाहिए। आगे भी जो कुछ होगा वह संवैधिनिक और न्यायिक प्रक्रिया से होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने गौरव को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह अयोध्या में ट्रस्ट का गठन किया गया, उसी तरह बाबा विश्वनाथ में भी ट्रस्ट का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी धारा 370 और अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भी इस तरह के अनर्गल बयान दे चुके हैं। इसलिए उनकी बातों का कोई विश्वास नहीं है।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments