Home ब्लॉग जंतर-मंतर का अखाड़ा

जंतर-मंतर का अखाड़ा

भाजपा नेतृत्व ने अगर बिल्कुल अल्पकालिक नजरिया अपना रखा हो, तो बात दीगर है। वरना, अगर पार्टी के अंदर किसी को अपने दीर्घकालिक भविष्य की चिंता है, तो उसे जंतर-मंतर से उठ रही आवाजों पर अवश्य ध्याना देना चाहिए।  पहलवानी के अंतरराष्ट्रीय अखाड़ों में भारत का नाम रोशन कर चुके पहलवानों को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अखाड़ा लगाना पड़ा, क्योंकि उनकी एक साधारण-सी मांग आज के सत्ता प्रतिष्ठान को मंजूर नहीं है। लेकिन देखते-देखते अब यह सिर्फ उनका अखाड़ा नहीं रह गया है। इस पर सत्ता पक्ष की तरफ से शिकायत जताई जा रही है कि पहलवानों के मुद्दे को अब सियासी रंग दिया जा रहा है। लेकिन यहां ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि भारतीय कुश्ती परिसंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए जब पहली बार पहलवान जंतर-मंतर पर आए थे, तब उन्होंने वहां पहुंचने वाले राजनेताओं को अपने मंच पर बिल्कुल जगह नहीं दी थी।

लेकिन जब तीन महीने तक गैर-राजनीतिक ढंग से अपनी मुहिम चलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्याय भावना पर भरोसा रखने के बावजूद उन्हें हताशा हाथ लगी, तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है? बहरहाल, अब जंतर-मंतर सिर्फ विपक्षी राजनेताओं का ही नहीं, बल्कि किसानों और खाप पंचायत समेत तमाम तरह के सामाजिक संगठनों की गोलबंदी का भी केंद्र बन गया है। रविवार को खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने संघर्ष में अपनी ताकत झोंकने का इरादा जता दिया। इससे यह साफ संकेत मिला है कि जिस तरह 2020 में शुरू हुआ किसान आंदोलन लंबा चला था, अब यह संघर्ष भी लंबा चलेगा। भारतीय जनता पार्टी को संभवत: यह भरोसा है कि इससे उसके समर्थक तबकों पर कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि जाट बनाम राजपूत का टकराव पैदा का लाभ उसे देश के कुछ इलाकों में मिलेगा और साथ ही हरियाणा में जाट बनाम गैर-जाट का उसका समीकरण पुख्ता होगा, मगर यह संघर्ष देश के एक बड़े हिस्से में उबलती रही जन-भावनाओं की एक और अभिव्यक्ति का मौका भी बन रहा है।

इस मामले में भाजपा पर एक “दुराचारी” को बचाने के इल्जाम लग रहे हैँ। किसी भी सियासी ताकत की राजनीतिक पूंजी इसी तरह धीरे-धीरे चूकती है। भाजपा नेतृत्व ने अगर बिल्कुल अल्पकालिक नजरिया अपना रखा है, तो उसे यह बात समझ में नहीं आएगी। लेकिन पार्टी के अंदर किसी को भी अपने दीर्घकालिक भविष्य की चिंता हो, तो उसे जंतर-मंतर से उठ रही आवाजों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

राजमार्गों का विस्तार

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में बीते वित्त वर्ष की तुलना में पांच से आठ प्रतिशत अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की संभावना है। पिछले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments