Home उत्तराखंड इंडियन आर्मी की गोरखा राइफल्स ने मिलिट्री ओलंपिक ‘कैम्ब्रियन पेट्रोल एक्सरसाइज’ में...

इंडियन आर्मी की गोरखा राइफल्स ने मिलिट्री ओलंपिक ‘कैम्ब्रियन पेट्रोल एक्सरसाइज’ में जीता गोल्ड

वेल्स। ब्रिटेन के ब्रेकन में हुए ‘कैम्ब्रियन पेट्रोल एक्सरसाइज’ में इंडियन आर्मी की गोरखा राइफल्स ने गोल्ड मेडल जीता।

डिफेन्स मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दुनियाभर की सेनाओं के बीच मिलिट्री पेट्रोलिंग के ओलंपिक के रूप में चर्चित यह एक्सरसाइज 13 से 15 अक्‍तूबर तक ब्रिटेन के वेल्स स्थित ब्रेकन में हुई।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारतीय सेना की 4/5 गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) की एक टीम ने 13 से 15 अक्‍तूबर, 2021 तक ब्रिटेन के ब्रेकन, वेल्स में प्रतिष्ठित कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।”

मिनिस्ट्री ने बताया कि ब्रिटेन की सेना द्वारा आयोजित एक्स कैम्ब्रियन पेट्रोल को मानवीय सहनशक्ति, टीम भावना की महत्‍वपूर्ण परीक्षा माना जाता है और इसे कभी-कभी दुनियाभर की सेनाओं के बीच मिलिट्री पेट्रोलिंग के ओलंपिक के रूप में जाना जाता है।

भारतीय सैन्‍य दल ने इस आयोजन में भाग लेते हुए कुल 96 टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसमें दुनिया भर से विशेष बलों और प्रतिष्ठित रेजिमेंटों का प्रतिनिधित्व करने वाली 17 अंतर्राष्ट्रीय टीमें शामिल थीं।

गौरतलब है कि अभ्यास के दौरान, दुर्गम इलाकों और जबरदस्‍त ठंड के मौसम में इन सैन्‍य बलों के प्रदर्शन के लिए टीमों का मूल्यांकन किया गया था। अभ्‍यास के दौरान दुनिया की दुर्गम स्थितियों के अलावा विभिन्न चुनौतियों का सामना किया गया ताकि युद्ध की परिस्थितियों में उनकी प्रतिक्रियाओं का आकलन किया जा सके।

भारतीय सेना की टीम की सभी न्यायाधीशों ने विशेष रूप से उनके उत्कृष्ट नौवहन कौशल, पेट्रोल आदेशों को पूरा करने और समग्र शारीरिक सहनशक्ति के लिए भरपूर रूप से सराहना की।

ब्रिटिश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल सर मार्क कार्लेटन-स्मिथ ने 15 अक्‍तूबर को एक औपचारिक समारोह में टीम के सदस्यों को स्वर्ण पदक प्रदान किया।

इस वर्ष, 96 भाग लेने वाली टीमों में से, केवल तीन को ही अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलिंग दल के इस अभ्यास के छठे चरण तक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments