Home स्वास्थय कृष्णा फल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई...

कृष्णा फल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे

कृष्णा फल एक पौष्टिक फल है, जिसे भारत समेत दक्षिण अमेरिका, कैरिबियन, दक्षिण फ्लोरिडा, दक्षिण अफ्रीका और एशिया में उगाया जाता है। इस फल को वैज्ञानिक भाषा में पैसिफ्लोरा एडुलिस सिम्स के नाम से जाना जाता है। इस खट्टे-मीठे फल की बाहरी परत बैंगनी रंग की होती है, जबकि इसका गूदा पीले रंग का होता है। आइए जानते हैं कि कृष्णा फल को डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में है सहायक
अगर आप रोजाना एक कृष्णा फल का सेवन करते हैं तो यह खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। बता दें कि खराब कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर कई हृदय रोग का कारण बन सकता है। इसके अतिरिक्त, यह फल धमनियों के जमाव से भी बचाता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में है मददगार
विटामिन- ए, विटामिन- सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर यह फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में भी मदद कर सकता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर और फ्लेवोनोइड्स की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो इसे संक्रमण से लडऩे वाले ऊतकों और कोशिकाओं के उचित विकास के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं। इस वजह से कृष्णा फल को डाइट में शामिल करना अच्छा है।

एंग्जायटी का खतरा हो सकता है दूर
अगर कभी आप एंग्जायटी महसूस करते हैं तो कृष्णा फल का सेवन आपको इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है। मैग्नीशियम से भरपूर यह फल एंग्जायटी और तनाव जैसे मानसिक विकारों के जोखिम कम करने में काफी सहायक हो सकता है। यह रसदार फल गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड (त्र्रक्च्र) नामक रसायन के स्तर को बढ़ाता है। यह रसायन मस्तिष्क की गतिविधि को कम करता है और एंग्जायटी समेत तनाव के लक्षणों को धीरे-धीरे कम करता है।

ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित
कृष्णा फल ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम और हाई फाइबर से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए आदर्श बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह पेक्टिन नामक खास तत्व से भरपूर होता है, जो फाइबर की तरह कार्य करके आपकी कैलोरी खपत को बढ़ाए बिना आपके पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है।

कैंसर का खतरा कर सकता है कम
कृष्णा फल में एंटी-ऑक्सिडेंट्स की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर के मुक्त कणों से लडऩे में मदद कर सकती है। ये मुक्त कण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, यह फल विटामिन- ए और फ्लेवोनॉयड्स से भी भरपूर होता है, जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

RELATED ARTICLES

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. हालांकि, आजकल दिनचर्या...

दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे

जब बच्चों के दांत आने लगते हैं, तो उन्हें काफी दर्द होता है। इस समय में बच्चों को खास तरह की चीजें चबाने में...

गर्मी के दिनों में रोजाना प्याज खाना सही होता है? जानें इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है

गर्मी के दिनों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार लोग ज्यादा गर्मी होने के कारण लू की चपेट में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. हालांकि, आजकल दिनचर्या...

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

सतीश सिंह कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़े थे, जैसे- आधारभूत संरचना व शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं।  चूंकि निजी क्षेत्र सुधारात्मक पहल...

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो...

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

डबल इस्मार्ट का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की...

Recent Comments